देश के 17 राज्यों में कोरोना के 1023 मामले तब्‍लीगी जमात कार्यक्रम से जुड़े : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय
April 4, 2020
कोरोना की आड़ में कमाई करने में जुटा चीन, वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए अपना रहा हर हथकंडा
April 4, 2020

Coronavirus: केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, मगर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

कोरोना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ऑनलाइन प्रेसवार्ता की। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक कुल 445 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 59 नए मामले आए हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना फैल नहीं रहा है । सबसे अधिक मरकज और विदेश से आए हैं। राहत की बात यह है कि दिल्ली में फिलहाल अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। हालांकि डॉक्टर और नर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। 

मरकज मामले में कहा कि 2300 लोगों को लाया गया है। इनमें से 500 लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं। वहीं 1800 लोगों को क्‍वारंटाइन किया गया है। हालांकि इन सभी का भी टेस्‍ट किया जाएगा जिनके टेस्‍ट का परिणाम 2-3 दिन में आ जाएगा। इस बात की संभावना की जा रही है कि इन लोगों के टेस्‍ट परिणाम सामने आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *