Coronavirus: केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, मगर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
April 4, 2020
हरियाणा: दिल्ली में कोरोना से रोहतक की महिला की मौत, पांच नए मामले आए, अब कुल 44 मरीज
April 4, 2020

कोरोना की आड़ में कमाई करने में जुटा चीन, वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए अपना रहा हर हथकंडा

दुनिया भर में कहर बरपा करने वाले कोरोना के लिए जिम्मेदार चीन अब इसकी आड़ में कमाई करने में जुट गया है। मदद के नाम दूसरे देशों को चिकित्सा सामग्री और उपकरण बेचकर वह भारी मुनाफा कमा रहा है। विडंबना की बात है कि अमेरिका जैसी महाशक्ति भी इस समय उसकी आपूर्ति की मोहताज है। भारत की भी यही स्थिति है। दुनिया के कई कमजोर देश तो पूरी तरह उसके रहमोकरम पर हैं। चीन की इस कुटिल चाल को विशेषज्ञों ने भांप लिया है। इन लोगों ने दुनिया को आगाह किया है कि अपनी धमक बनाने के लिए चीन कमजोर देशों को मीडिया के तेवर कुंद करने का विचार भी दे रहा है।

मनीला स्थित अकादमिक रिचर्ड जवाद हेडेरिन ने एशिया टाइम्स में प्रकाशित अपने लेख में लिखा कि दुनिया जहां कोरोना संकट पर काबू पाने के लिए जी जान से जूझ रही है वहीं चीन इसकी आड़ में मुनाफा कमाने में जुट गया है। पिछले कुछ दिनों में चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियां भी बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *