आज भा.ज.पा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी,
April 3, 2020
Coronavirus: केजरीवाल ने कहा- दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, मगर डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
April 4, 2020

देश के 17 राज्यों में कोरोना के 1023 मामले तब्‍लीगी जमात कार्यक्रम से जुड़े : स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि देश के 17 राज्यों में कोरोना वायरस के 1023 मामले तब्‍लीगी जमात के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम से जुड़े पाए गए हैं। कुल आए मामलों में 30 फीसद एक जगह से संबंधित हैं। इसीलिए हर स्‍तर पर हमारी यही कोशिश होनी चाहिए कि सभी मिलकर काम करें जिससे कहीं चूक नहीं होने पाए। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि नौ फीसद कोरोना के मरीज 0 से 20 साल की उम्र के बीच हैं जबकि 42 फीसद 20 से 40, 33 फीसद 40 से 60 और 17 फीसद मरीज 60 साल के ऊपर के हैं। 


संयुक्‍त सचिव (Lav Aggarwal) ने बताया कि अब तक भारत में 2,902 मामले सामने आए हैं। कल से अब तक यानी एक दिन में 601 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यही नहीं बीते 24 घंटे में 12 मौतें भी हुई हैं। इस आंकड़े के साथ अब तक देश में कोरोना से 68 लोगों की मौत हो गई है जबकि 183 लोग बीमारी को शिकस्‍त देकर ठीक भी हुए हैं। अब तक की जो भी डेथ रिपोर्टें हैं उनमें ज्यादा तर उम्र या फिर अन्य बीमारियों की वजह रही हैं। इसलिए हाई रिस्क लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें। इसके साथ ही अग्रवाल ने यह भी चेताया कि यदि किसी भी स्‍तर पर चूक हुई तो स्थिति खराब हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *