हरियाणा की बेटी ने दिखाया था दम, 88वें एयरफोर्स दिवस पर युद्ध सेवा मेडल से किया गया सम्मानित
October 10, 2020
भाजपा के सिंबल पर बरोदा उपचुनाव लड़ेगा गठबंधन, दिल्ली में भाजपा-जजपा की मीटिंग,
October 10, 2020

फैसला:प्रदूषण की समस्या कम करने के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद में बनेंगे कंट्रोल रूम

फैसला:प्रदूषण की समस्या कम करने के लिए गुरुग्राम-फरीदाबाद में बनेंगे कंट्रोल रूम, 24 घंटे कार्यरत रहेंगे कर्मचारी जनरेटर सेट के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध, बिजली सप्लाई होगी सुचारुहरियाणा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या को कम करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जो 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शुक्रवार को चंडीगढ़ में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता चीफ सेक्रेटरी विजय वर्धन ने की।

उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों में डीजल जनरेटर सेट के उपयोग पर प्रतिबंध (आवश्यक, आपातकालीन सेवाओं के अलावा) लगाने के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में बिना किसी अवरोध के ग्रिड से बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि डीजल जनरेटर की जरूरत को कम किया जा सके।

इधर प्रदेश में प्रदूषण का स्तर कई शहरों में तेजी से बढ़ने लगा है। फसल अवशेष जलने लगे हैं और वाहनों के अधिक संख्या में चलने से भी प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। चिन्हित प्रदूषण हॉट-स्पॉट पर भूस्तरीय निगरानी और नाइट पेट्रोलिंग की अनुपालन की जाए।

एयर क्वालिटी इंडेक्स

अम्बाला 180
दादरी 239
फरीदाबाद 220
फतेहाबाद 183
गुड़गांव 160
हिसार 147
जींद 207
कैथल 132
करनाल 136
कुरुक्षेत्र 221
नारनौल 147
पलवल 147
पंचकूला 110
पानीपत 195
रोहतक 170
सिरसा 127
सोनीपत 166
यमुनानगर 261
यहां ज्यादा फॉयर लोकेशन

प्रदेश के अम्बाला, फतेहाबाद, कैथल, करनाल और कुरूक्षेत्र जिलों में फॉयर लॉकेशन लगातार बढ़ रही हैं। नौ अक्टूबर को अम्बाला में एक, फतेहाबाद में चार, कैथल में दो, करनाल और कुरुक्षेत्र में तीन-तीन फॉयर लॉकेशन सामने आई हैं। जबकि आठ अक्टूबर को 44 स्पॉट फायर लॉकेशन सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *