

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा के खिलाफ ‘फील्ड में बाधा डालने’ की अपील को वापस लिए जाने के बाद भर के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने कमिंस की इस हरकत पर पर ट्वीट करते हुए सवाल उठाया है.
| April 6, 2024 9:58 AM

IPL 2024 में शुक्रवार को बड़ा मुकबला देखने को मिला. शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थे. मुकाबले में चेन्नई को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई का आईपीएल 2024 की दूसरी हार थी. चेन्नई को इससे पहले दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. बता दें, हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा के खिलाफ ‘फील्ड में बाधा डालने’ की अपील को वापस लिया था.दरअसल, हुआ यूं था कि सीएसके की पारी के अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर गेंद पर जडेजा ने भुवनेश्वर की ओर शॉट खेला था और वह काफी हद तक क्रीज के बाहर आ गए थे. भुवनेश्वर ने गेंद को पकड़कर विकेट की ओर थ्रो मारना चाहा, मगर जडेजा बीच में आ गए. अंपायरों ने बातचीत कर फैसला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया, मगर पैट कमिंस ने इतने में अपील वापस ले ली, जिस वजह से जडेजा को नॉट आउट करार दिया गया. ऐसे में अब कैफ ने सवाल उठाए हैं कि वर्ल्ड टी20 के दौरान अगर कोहली के साथ ऐसा होता है तो क्या वह अपील वापस लेंगे?
Advertisement: 0:08Close Player
मैच के तुरंत बाद मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा, ‘जडेजा के खिलाफ फील्डिंग में बाधा डालने की अपील वापस लेने पर पैट कमिंस से दो सवाल. क्या संघर्ष कर रहे जडेजा को क्रीज पर रहने देना और धोनी को अंदर रखना एक रणनीतिक फैसला था? अगर वर्ल्ड टी20 में विराट कोहली होते तो क्या वह भी ऐसा ही करते?’
मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया. पैट कमिंस ने कहा, ‘आज रात दर्शकों में पागलपन देखने को मिला. जब एमएस मैदान पर बैटिंग करने आए तो इतनी तेज आवाज थी, जितनी मैंने कभी नहीं सुनी थी.’ बता दें, हैदराबाद के खिलाफ एमएस धोनी जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए, उस समय केवल तीन गेंद ही शेष थी. एमएस धोनी ने केवल दो गेंद खेले. जिसमें उन्होंने एक रन बनाए.
ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की, वह भी केवल 2.4 ओवर में. सनराइजर्स को पहला झटका अभिषेक के रूप में तीसरे ओवर में लगा. लेकिन एक छोर से ट्रेविस विकेट पर टिककर तेजी से रन बटोरते रहे. उन्होंने 24 गेंद पर 31 रनों की पारी खेली और दूसरे विकेट के लिए एडेन मार्कराम के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. 9.4 ओवर में जब हेड आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 106 रन था. मार्कराम ने 36 गेंद पर 50 रनों की पारी खेली और 4 चौके और एक छक्का लगाया.
चेन्नई के लिए मोईन अली ने दो विकेट चटकाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दीपक चाहर, महीश तीक्षणा ने एक-एक विकेट चटकाए. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की ओर से केवल शिवम दुबे ही आक्रामक दिखे. उसके अलावा कोई और बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाया. जिस पिच पर पहली पारी में 200 से ऊपर का स्कोर होना चाहिए था, वहां 166 का लक्ष्य कोई खास नहीं था. हालांकि सीएसके को पथिराना की काफी कमी खली.
सीएसके ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शिवम दुबे की ताबड़तोड़ पारी के बावजूद पांच विकेट पर 165 रन बनाए. सनराइजर्स ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. शिवम दुबे ने 24 गेंद पर दो चौके और 4 छक्के की मदद से 45 रन बनाए, लेकिन कोई और बल्लेबाज अपनी टीम के लिए तेजी से रन नहीं जोड़ पाया. एमएस धोनी भी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन उनको दो ही गेंद का सामना करने का मौका मिला और वह केवल एक ही रन बना पाए. रवींद्र जडेजा ने 23 गेंद पर 4 चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए. चेन्नई का आईपीएल 2024 की दूसरी हार थी. चेन्नई को इससे पहले दिल्ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.