Tamil Nadu Rain: तमिलनाडू में हो रही भारी बारिश, आठ जिलों में स्कूल हुए बंद; ऑरेंज अलर्ट जारी
November 23, 2023
Animal Trailer Out: एनिमल का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणबीर का दमदार एक्शन और विलेन बॉबी देओल को देख रुक जाएंगी सांसें
November 23, 2023

DeepFake के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, सोशल मीडिया कंपनियों के साथ बैठक कर अश्विनी वैष्णव बोले-

Ashwini Vaishnav on DeepFake डीपफेक को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त रवैया अपनाने जा रही है। केंद्रीय संचार इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार जल्द ही इसके खिलाफ बड़े कदम उठाने वाली है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार ऐसे डीपफेक वीडियो को होस्ट करने वाले प्लेटफार्मों के लिए कानून और दंड का प्रावधान करने वाली है।

HIGHLIGHTS

  1. Deepfake वीडियो बनाने और इसे होस्ट करने वाले प्लेटफार्मों पर होगी कार्रवाई।
  2. केंद्र सरकार कानून और दंड का प्रावधान करने वाली है।
  3. अश्विनी वैष्णव बोले- नया खतरा बनकर उभरा डीपफेक

एजेंसी, नई दिल्ली। Ashwini Vaishnav on Deep Fake डीपफेक को लेकर केंद्र सरकार अब सख्त रवैया अपनाने जा रही है। केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार जल्द ही इसके खिलाफ बड़े कदम उठाने वाली है।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार ऐसे डीपफेक वीडियो को बनाने और इसे होस्ट करने वाले प्लेटफार्मों के लिए कानून और दंड का प्रावधान करने वाली है।

नया खतरा बनकर उभरा डीपफेक

अश्विनी वैष्णव ने आज डीप फेक के मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और हितधारकों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। डीप फेक पर बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डीप फेक समाज में एक नया खतरा बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *