मुख़्तार अंसारी की कोठी पर बनेगा गरीबों के लिए आशियाना
October 10, 2023
सुदेश कटारिया बने मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया कोऑर्डिनेटर
October 10, 2023

‘ईमानदार लोग हमारे साथ हैं, बेईमान PM मोदी के साथ…’, पेशी के दौरान मीडिया से बोले AAP नेता संजय सिंह

दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मंगलवार को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। पेशी पर जाने के दौरान आप नेता संजय ने कहा कि ईमानदार लोग हमारे साथ और बेईमान पीएम मोदी के साथ हैं।

HIGHLIGHTS

  1. रिमांड पूरी होने के बाद आज कोर्ट में होगी संजय सिंह की पेशी
  2. पेश से पहले राउज एवेन्यू कोर्ट के बाहर आप का प्रदर्शन
  3. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने किया था गिरफ्तार

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मंगलवार को ईडी की रिमांड पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। 

ईमानदार लोग हमारे साथ हैं- संजय सिंह

अदालत में पेशी पर जाने के दौरान आप नेता संजय ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईमानदार लोग हमारे साथ और बेईमान पीएम मोदी के साथ हैं।

पुलिस ने हिरासत में लिए आप कार्यकर्ता

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट में संजय सिंह की पेशी से पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं द्वारा यह विरोध आप विधायक और संजय सिंह के घर पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों उग्र होते देख पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है। ये लोग आप कार्यालय से डीडीयू मार्ग पर भाजपा मुख्यालय तक मार्च करने की कोशिश कर रहे थे।

बता दें कि आबकारी नीति मामले में ईडी ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूछताछ के लिए आप नेता को कोर्ट में पेश कर पांच दिनों की रिमांड पर लिया था। 

झूठा है शराब घोटाला: आप

केजरीवाल सहित आप नेताओं ने आरोपों का जोरदार खंडन किया है और दावा किया है कि जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज किए गए मामले झूठे हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह वर्तमान में समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *