दिल्ली: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कसा शिकंजा
October 10, 2023
IsraelUpdates: ‘हम संकोच नहीं करेंगे…’ इजरायल-हमास युद्ध के बीच FBI ने अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिया बयान
October 10, 2023

नोएडा के सलारपुर गांव में दो समुदायों में तनाव, कार-बाइक की भिड़ंत के बाद चले थे लाठी-डंडे

नोएडा कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर में रविवार रात एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। तनावपूर्ण ​माहौल देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है।

HIGHLIGHTS

  1. नोएडा में भिड़ दो समुदाय
  2. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
  3. कार-बाइक की भिड़ंत के बाद चले थे लाठी-डंडे

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के गांव सलारपुर में रविवार रात एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, तनावपूर्ण ​माहौल देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है।  पुलिस के मुताबिक, पंकज अपनी कार से जा रहा था। इस दौरान एक गली में इंतजार की बाइक कार से टकरा गई। इस बात को लेकर पंकज और इंतजार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ गया और जमकर लाठी-डंडे चले।

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख कई लोग भाग खड़े हुए। वहीं, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों पर हवा में तमंचे और चाकू लहराने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक पक्ष के इंतजार, राशिद, वासिफ और रसीद समेत पांच, जबकि दूसरे पक्ष से पंकज भाटी, तरुण भाटी और यश भाटी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *