अनंतनाग में सेना-आतंकियों के बीच लगातार दूसरे दिन फायरिंग:कल एनकाउंटर में कर्नल-मेजर और DSP शहीद हुए थे
September 14, 2023
फिलिस्तीन विवाद पर UN चीफ ने बापू को याद किया:कहा- गांधी के विचार न भूलें, हम धर्म के आधार पर हिंसा के खिलाफ
September 14, 2023

मोदी बोले-घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाहता है:बीना में कहा-गांधी के आखिरी शब्द थे हे राम…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सागर के बीना में BPCL रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव में सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है। गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम…। वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे।’

सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में 6 महीने में यह छठवां दौरा है। 12 अगस्त को उन्होंने सागर आकर संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी।

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर सभा स्थल हड़कलखाती गांव तक PM ओपन जीप में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (लेफ्ट) और CM शिवराज सिंह चौहान (राइट)।

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर सभा स्थल हड़कलखाती गांव तक PM ओपन जीप में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (लेफ्ट) और CM शिवराज सिंह चौहान (राइट)।

प्रधानमंत्री का पूरा भाषण…

50 हजार करोड़ रु. एक कार्यक्रम में लगा रहे, इतना राज्यों का पूरे साल का बजट नहीं

  • बुंदेलखंड की धरती वीरों-शूरवीरों की धरती है। इस भूमि को बीना-बेतवा नदी का आशीर्वाद मिला हुआ है। मुझे तो महीने भर में दूसरी बार सागर आकर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला। मैं शिवराज सरकार का भी अभिनंदन करता हूं कि आज आप सभी के बीच आकर आपके दर्शन का अवसर दिया।
  • पिछले बार मैं संत रविदास जी के भव्य स्मारक के भूमि पूजन के अवसर पर आपके बीच आया था। आज मुझे मध्यप्रदेश के विकास को नई गति देने वाली अनेक परियोजनाओं का भूमि पूजन करने का अवसर मिला। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा देगी। इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने वाली है।
  • आप कल्पना कर सकते हैं कि 50 हजार करोड़ रुपए क्या होता है? हमारे देश के बहुत सारे राज्यों का पूरे साल का बजट भी इतना नहीं होता है, जितना आज एक ही कार्यक्रम के लिए भारत सरकार लगा रही है। ये दिखाता है कि मध्यप्रदेश के लिए हमारे संकल्प कितने बड़े हैं। ये सारे प्रोजेक्ट्स आने वाले समय में मध्यप्रदेश में हजारों युवाओं को रोजगार देंगे।

मैं यह गारंटी देने आया हूं कि एमपी में नई इंडस्ट्री आएंगी

  • साथियों, आजादी के इस अमृत काल में हर देशवासी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प की सिद्धि के लिए ये जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर हो। हमें विदेशों से कम से कम चीजें मंगानी पड़ें। आज भारत पेट्रोल – डीजल तो बाहर से मंगाता ही है, हमें पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता है।
  • आज बीना रिफाइनरी में पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास हुआ है। यह भारत को ऐसी चीजों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगा। बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि प्लास्टिक पाइप, बाल्टी-मग, कुर्सी-टेबल, पेंट, पैकिंग मटीरियल, मेडिकल उपकरण बनाने में पेट्रो केमिकल की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
  • अब बीना में बनने वाला यह कॉम्प्लेक्स इस पूरे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ला देगा, यह मैं आपको गारंटी देने आया हूं। यहां नई इंडस्ट्री आएंगी। किसानों, छोटे उद्यमियों को मदद मिलेगी, सबसे बड़ी बात है कि मेरे नौजवानों को भी रोजगार के हजारों मौके मिलने वाले हैं।
  • नए भारत में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का भी कायाकल्प हो रहा है। जैसे-जैस देश की जरूरत बढ़ रही है, जरूरतें बदल रही हैं। इसी सोच के साथ आज यहां इस कार्यक्रम में MP के दस नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया। मध्यप्रदेश के औद्योगिक ताकत बढ़ेगी तो इसका लाभ सभी को होने वाला है। सभी की कमाई बढ़ेगी। नए अवसर मिलेंगे।

एक जमाना था जब MP में अपराधियों का ही बोलबाला था

  • किसी भी देश या फिर किसी भी राज्य के विकास के लिए जरूरी है कि पूरी पारदर्शिता से शासन चले। भ्रष्टाचार पर लगाम कसी रहे। यहां मध्यप्रदेश में आज की पीढ़ी को बहुत याद नहीं होगा, लेकिन एक वो भी दिन था, जब यहां की पहचान देश के सबसे खस्ताहाल राज्यों में थी। आजादी के बाद जिन्होंने लंबे समय तक MP में राज किया, उन्होंने भ्रष्टाचार-अपराध के सिवा कुछ भी नहीं दिया।
  • एक वो जमाना था, जब MP में अपराधियों का ही बोलबाला था, कानून व्यवस्था पर लोगों को भरोसा ही नहीं था। ऐसी स्थिति में आखिर मध्यप्रदेश में उद्योग कैसे लगते, व्यापारी यहां आने की हिम्मत कैसे करता? आपने जब हम लोगों को सेवा का मौका दिया, सभी ने पूरी ईमानदारी से मध्यप्रदेश का भाग्य बदलने का भरसक प्रयास किया। हमने मध्यप्रदेश को भय से मुक्ति दिलाई।
  • पुरानी पीढ़ी के लोगों को याद होगा कि कैसे कांग्रेस ने इसी बुंदेलखंड को सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं से तरसा कर रख दिया था। आज भाजपा सरकार में हर गांव तक सड़क, हर घर तक बिजली पहुंच रही है। कनेक्टिविटी सुधरी है तो उद्योग-धंधों के लिए पॉजिटिव माहौल बना है। बड़े निवेशक मध्यप्रदेश आना चाहते हैं। नई फैक्ट्री लगाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश नई ऊंचाई छूने जा रहा है।

G-20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं, आप सभी लोगों को जाता है

  • आज का नया भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। आपको याद होगा कि लाल किले से मैंने गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और सबका प्रयास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। आज देखकर गर्व होता है कि भारत ने गुलामी की मानसिकता को पीछे छोड़कर अब स्वतंत्र होने के स्वभिमान के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। कोई भी देश जब ऐसा ठान लेता है तो उसका कायाकल्प शुरू हो जाता है।
  • अभी आपने इसकी तस्वीर G-20 समिट में देखी है। आप सभी ने देखा है कि भारत ने किस तरह जी-20 का सफल आयोजन किया। आप मुझे बताइए, जी-20 की सफलता से आपको गर्व हुआ या नहीं? देश को गर्व हुआ कि नहीं हुआ? आपका माथा ऊंचा हुआ कि नहीं? आपका सीना चौढ़ा हुआ कि नहीं हुआ?
  • मेरे प्यारे परिवारजनों, जो आपकी भावना है, वो आज पूरे देश की भावना है। ये जो सफल जी-20 हुआ, इतनी बड़ी सफलता मिली, इसका श्रेय किसको जाता है, किसने कर दिखाया? ये मोदी ने नहीं, ये आप सभी ने किया है। ये 140 करोड़ भारतवासियों की सफलता है।

विदेशी मेहमानों ने कहा कि G-20 का ऐसा आयोजन इसके पहले कभी नहीं देखा

  • G-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर से विदेशी मेहमान भारत आए। वे भी कह रहे थे कि ऐसा आयोजन इसके पहले उन्होंने कभी नहीं देखा। देश के अलग-अलग शहरों में भारत ने विदेशी मेहमानों का स्वागत किया, भारत दर्शन कराए, ये विविधताएं देखकर, भारत की विरासत और समृद्धि को देखकर वे बहुत ही प्रभावित थे।
  • हमारे यहां मध्यप्रदेश में भी भोपाल, इंदौर, खजुराहो में भी G-20-20 की बैठकें हुईं। इसमें शामिल होकर जो गए, वे आपके गीत गा रहे और गुणगान कर रहे हैं। पूरे विश्व में मध्यप्रदेश की नई छवि निखर कर आई है। शिवराज और उनकी पूरी टीम को जी-20 के सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशंसा करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES