दिल्ली में शनिवार को यमुना का वाटर लेवल कम हुआ। सुबह 9 बजे यमुना नदी का जलस्तर घटकर 207.53 मीटर पर आ गया। इसके अभी और कम होने की उम्मीद है।
उधर मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 15 जुलाई को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में यमुना नदी में बने ड्रेनेज का रेगुलेटर टूट गया था। इसे शुक्रवार रात सेना की मदद से ठीक कर दिया गया। ITO बैराज का एक गेट भी खोल दिया गया।
हालांकि अभी भी बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लाल किला, ITO, बेला रोड और आसपास के इलाकों में भरा हुआ है। राहत और बचाव के लिए NDRF की 16 टीमें अभी भी तैनात हैं।
दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स…
तस्वीरों में देखिए दिल्ली में बाढ़ के हालात…
दिल्ली के ITO इलाके का एरियल व्यू। हर जगह पानी भर गया।
दिल्ली के लालकिले में पानी अभी तक जमा है। यह एरियल व्यू शनिवार सुबह का है।
दिल्ली के बेला रोड में घर, मंदिर, दुकान और कार सब कुछ पानी में डूब गया।
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में अभी भी पानी भरा है।
राजघाट भी पानी में डूबा है। एरियरल व्यू में बाढ़ का नजारा।
दिल्ली के ITO रोड पर शुक्रवार रात को भी पानी भरा रहा।
तस्वीर में एक युवक पानी से भरी सड़क पर गुजरता हुआ।
इंडियन आर्मी की 8 इंजीनियरिंग रेजिमेंट ने ITO पर यमुना ब्रिज गेट खोलने का काम किया।