

1 जुलाई को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह में आ गया है। इस राशि में ये ग्रह 18 अगस्त तक रहेगा। जिससे इस ग्रह का प्रभाव सेना, पुलिस, प्रॉपर्टी के काम, आग, इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर पड़ेगा, इसलिए इनसे जुड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
मंगल का राशि परिवर्तन रियल एस्टेट और उद्योग जगत में तेजी का संकेत दे रहा है। देश की सुरक्षा पर पैसा खर्च होगा। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री बढ़ेगी। जमीनों के दामों में अचानक उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए समझौते हो सकते हैं। आयात-निर्यात बढ़ेंगे। सोना-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। कपास, कपड़ों के भी दाम बढ़ने के योग हैं। अग्नि तत्व से जुड़ी चीजों यानी पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – मंगल के राशि परिवर्तन से नौकरीपेशा लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए भी अच्छा समय है। इनकम बढ़ेगी। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। कई मामलों में फायदेमंद समय रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सेविंग भी बढ़ेगी।
वृष – इनकम बढ़ेगी। नए काम होंगे। नई नौकरी मिलने या मौजूदा नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है। बिजनेस बढ़ाने के लिए भी अच्छा समय है। सम्मान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री के कामों में फायदा हो सकता है। नौकरी में बड़े बदलाव की इच्छा पूरी होने की संभावना है। एक्स्ट्रा इनकम सोर्स शुरू करने के लिहाज से अच्छा समय है।
मिथुन – बहुत अच्छा समय है। ऊर्जा बढ़ेगी। कोशिशों का पूरा फायदा मिल सकता है। कामकाज में मेहनत बढ़ेगी, तो किस्मत का साथ भी मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में सफलता का योग बन रहे है। यात्राओं से फायदा मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं।
कर्क – इस राशि के राजनीति से जुड़े और नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। अचानक धन लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा। सेविंग बढ़ सकती है। आर्थिक मजबूती होने के साथ ही परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।
सिंह – नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। फायदा और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। ऊर्जा और प्रभाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होने की संभावना है। भूमि, भवन वाहन में फायदा मिलेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या – समय ठीक नहीं है। परेशानियां और चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार में कलह की आशंका विवाद, नौकरी और बिजनेस में विवाद हो सकते हैं। कुछ लोग आपका विरोध भी कर सकते हैं। गुस्से के कारण मान हानि हो सकती है और बनते काम बिगड़ सकते हैं। खर्चा बढ़ सकता है। उधार पैसा न दें। वापस आने की संभावना नहीं। जल्दबाजी से बचें। कानूनी अड़चन में उलझ सकते हैं।
तुला – सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की इनकम बढ़ेगी। धन लाभ के साथ सेविंग भी बढ़ सकती है। मेहनत का फायदा मिलेगा। इच्छाएं पूरी होंगी। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग हैं। सेहत में सुधार होगा। बिजनेस में नई संभावनाएं मिलेंगी।
वृश्चिक – नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। बिजनेस करने वालों को फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। साथियों और खास लोगों से मदद मिलने के योग हैं। सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध के लिए समय अच्छा है।
धनु – रुके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। सुख सुविधा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। यात्राओं के योग बनेंगे जो कि फायदेमंद भी होगी। चल-अचल संपत्ति से सुख मिलेगा। प्रॉपर्टी या व्हीकल पर खर्चा होने के योग हैं।
मकर – समय ठीक नहीं है। नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक अशांति रहेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। नुकसान हो सकता है। घर में कलह होने की आशंका है। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा ब्लड संबंधी परेशानी हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की प्रबल संभाावना है।
कुंभ – नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। साथियों से मदद मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो वो दूर होगा। रुका काम पूरा होगा और परेशानी दूर होने के योग हैं।
मीन – समय सामान्य रहेगा। रुके काम पूरे होंगे। फायदेमंद यात्राएं होंगी। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। माता पिता का साथ मिलेगा। सकारात्मक होकर आगे बढ़ें। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन मानसिक परेशानी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। चोट लगने की आशंका है। व्हीकल सावधानी से चलाएं। जल्दबाजी से बचें। कर्जा न दें और खर्चों पर कंट्रोल करें।