अजय देवगन के साथ फैन ने की बदतमीजी:बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच शख्श ने जबरन पकड़ा हाथ,
April 4, 2023
धोनी ने CSK बॉलर्स से कहा, वाइड-नो बॉल मत फेंको:ये मेरी चेतावनी है, वरना नए कप्तान के साथ खेलने को तैयार रहना
April 4, 2023

प्रियंका के बाद बॉलीवुड पॉलिटिक्स पर खुलकर बोले विवेक ओबेरॉय:कहा- ये बॉलीवुड का डार्क साइड है, शुक्र है मैं इससे उभर पाया

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक बार फिर बॉलीवुड और इंडस्ट्री के अंदर चल रही पॉलिटिक्स पर खुलकर बात की। इस दौरान विवेक ने 20 साल पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई बताई थी। विवेक ने बताया उन्हें खुशी है कि वो उनके साथ हुई सभी चीजों से उभर सके हैं।

दरअसल, विवेक की तरह हाल ही प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस बात का खुलासा किया था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें किनारे धकेला जा रहा था और उन्हें फिल्मों में कास्ट नहीं किया जाता था।

ऐसी चीजों से गुजरा जो बेमतलब थीं
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान विवेक ने कहा- ‘मुझे खुशी है कि मैं इससे उभर सका। मैं एक तरह की अग्नि परीक्षा देकर ऊपर आया और बच गया। लेकिन हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता है। मैं बहुत सी ऐसी चीजों से गुजरा जो बेमतलब थीं। बहुत सारे लोगों की पॉलिटिक्स, बहुत सारे लोगों की लॉबिंग, जिसके बारे में प्रियंका ने भी बात की। दुर्भाग्य की बात है कि यह हमारी इंडस्ट्री की पहचान है। ये बॉलीवुड का डार्क साइड है और मैंने इसे करीब से देखा है।’

विवेक ओबेरॉय ने की प्रियंका की तारीफ
प्रियंका की तारीफ करते हुए विवेक ने कहा- ‘उनका किसी दूसरी जगह जाकर काम खोजना कई लोगों के लिए बेहद इंस्पिरेशनल है। वो बाहर गईं और अपने लिए कुछ अलग खोजा, जो उनके करियर का अहम पड़ाव बना।’

अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस देने के बावजूद मुझे 14 महीनों तक काम नहीं मिला
विवेक ने आगे कहा- ‘मुझे पता है कि ये बहुत फ्रस्ट्रेटिंग होता है। इस तरह की चीजें आपको बहुत ज्यादा हताश और परेशान कर देती हैं। आप थक जाते हैं। ऐसा तब महसूस हुआ जब फिल्म शूट आउट एट लोखंडवाला में अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस देने के बावजूद भी मुझे 14 महीनों तक कोई काम नहीं मिला। बुरे वक्त से गुजर रहा था तब मैं यही सोचा करता था कि मुझे कुछ अलग करना है, जो फिल्म इंडस्ट्री से अलग हो।’ बता दें कि एक्टिंग में सक्सेसफुल न होने के बाद विवेक ने सोशल सर्विस और बिजनेस की तरफ ध्यान देना शुरू किया।’

पालिटिक्स नए टैलेंट को मार देती है
विवेक ने बातचीत के दौरान ये माना की बॉलीवुड पॉलिटिक्स की वजह से कई बार नए टैलेंट खत्म हो जाता है। विवेक ने कहा- इंडस्ट्री बहुत ही असुरक्षित जगह है। यहां आर्टिस्ट बहुत नाजुक होते हैं, ऐसी सिचुएशन में वो और भी ज्यादा कमजोर जाते हैं। चाहे वो मीटू मोमेंट हो, कास्टिंग काउच या सिर्फ धमकाना- ये सभी चीजें एक आर्टिस्ट की कला को मार देती हैं। मुझे खुशी है कि इन मुद्दों पर बात की जा रही है और ऐसी चीजें धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES