टाटा बना WPL का टाइटल स्पॉन्सर:पांच साल के लिए खरीदे राइट्स, 4 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

टाटा ने WPL यानी विमेंस प्रीमियर लीग के टाइटल राइट्स खरीद लिए है। BCCI और टाटा के बीच मंगलवार 21 फरवरी को डील साइन हुई। BCCI सचिव जय शाह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। टाटा ने पांच साल के लिए राइट्स खरीदे है। हालांकि, इसका खुलासा नहीं हो पाया है कि राइट्स कितने में बिके। टाटा के पास IPL के भी टाइटल राइट्स हैं। वह 2022 में वीवो की जगह स्पॉन्सर बना था।

बोर्ड ने स्पॉन्सर राइट्स खरीदने की इच्छुक कंपनियों के लिए टेंडर जारी किया था। हालांकि, बोर्ड ने यह भी साफ किया था कि टेंडर डॉक्यूमेंट खरीदने का यह मतलब नहीं है कि सिर्फ इसके आधार पर बोली में भागीदारी की इजाजत मिल जाएगी। बोर्ड पहले सभी कंपनियों की योग्यता को परखेगा और इसके बाद ही बोली में हिस्सा लेने की इजाजत होगी। 4 मार्च से टूर्नामेंट खेला जाएगा।

मीडिया राइट्स वायकॉम 18 ने खरीदे
रिलायंस से जुड़ी ब्रॉडकास्ट कंपनी वायकॉम 18 ने विमेंस IPL के पहले 5 साल (2023-27) के मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं। इनमें टीवी और डिजिटल दोनों राइट्स शामिल हैं। कंपनी इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को 951 करोड़ रुपए देगी। यानी विमेंस IPL के एक मैच के राइट्स की कीमत 7.09 करोड़ रुपए होगी।

आठ कंपनियों ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदे थे, लेकिन बोली सिर्फ दो कंपनियों ने लगाई। वायकॉम 18 के अलावा डिज्नी स्टार रेस में शामिल थी। सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी वायकॉम 18 ने बाजी मारी।

इन 5 शहरों को मिलीं टीमें
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी भी हो गई है। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1,289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा। अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी।

मुंबई में खेले जाएंगे मुकाबले
23 दिन तक चलने वाली लीग की शुरुआत 4 मार्च को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात-मुंबई मैच के साथ होगी। फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इन्हीं दो स्टेडियम में पूरी लीग खेली जाएगी।

5 टीमें 23 दिन में 22 मुकाबले खेलेंगी। इनमें 20 लीग, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होगा। पहले सीजन में चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    70 लाख में बिकी एलिसा हीली यूपी वॉरियर्ज की कप्तान:5 मार्च को गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहला मुकाबला
    February 22, 2023
    US के सिएटल में जाति के आधार पर भेदभाव बैन:ऐसा करने वाला पहला अमेरिकी शहर, साउथ एशियन्स के बीच बढ़ते
    February 22, 2023