फुटबॉल वर्ल्ड कप…मैसी के गोल से जीता अर्जेंटीना:मैक्सिको को 2-0 से हराया, लियोनल ने मैराडोना के रिकॉर्ड की बराबरी की
November 27, 2022
देखें मुकेश अंबानी की दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक…घर की जरूरत का लगभग हर सामान बनाती है रिलायंस
November 27, 2022

एम्बापे के डबल गोल से जीता डिफेंडिंग चैंपियन:आखिरी मिनटों में डेनमार्क को हराया; फ्रांस नॉकआउट में

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कीलियन एम्बापे के डबल गोल से डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस ने डेनमार्क को 2-1 से हरा दिया। एम्बापे ने 86वें मिनट में फ्रांस के लिए डिसाइडिंग गोल किया। इससे पहले उन्होंने 61वें मिनट में गोल कर फ्रांस को बढ़त दिलाई थी। डेनमार्क के लिए एकमात्र गोल क्रिश्चनसन ने 68वें मिनट में किया।

इस जीत के साथ फ्रांस राउंड ऑफ 16 में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ग्रुप D में पहले स्थान पर है। एक जीत और एक हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं। ट्यूनीशिया ग्रुप में आखिरी स्थान पर है।

फ्रांस के लेफ्ट फॉरवर्ड कीलियन एम्बापे ने मैच में 2 गोल दागे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

फ्रांस के लेफ्ट फॉरवर्ड कीलियन एम्बापे ने मैच में 2 गोल दागे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

एम्बापे ने दिलाई बढ़त
फ्रांस के कीलियन एम्बापे ने 61वें मिनट में फ्रांस को बढ़त दिलाई। साथी प्लेयर हर्नांडेज लेफ्ट विंग से बॉल लेकर डेनमार्क के गोल पोस्ट की ओर दौड़े। उन्होंने मौका देखकर फॉरवर्ड एम्बापे को पास दिया। एम्बापे ने साथी खिलाड़ी से वन-टु-वन पास खेला और बॉल को गोल पोस्ट में दाग दिया।

एम्बापे के गोल की बदौलत फ्रांस ने मैच में बढ़त बनाई। यह एम्बापे का इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा गोल था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में भी गोल स्कोर किया था। पिछले वर्ल्ड कप में भी एम्बापे फ्रांस के लिए 4 गोल कर चुके हैं।

10 नंबर की जर्सी पहने कीलियन एम्बापे ने 61वें मिनट में फ्रांस के लिए पहला गोल दागा।

10 नंबर की जर्सी पहने कीलियन एम्बापे ने 61वें मिनट में फ्रांस के लिए पहला गोल दागा।

क्रिश्चनसन का इक्वलाइजर
फ्रांस अपनी बढ़त को 7 मिनट ही देख पाया था कि 68वें मिनट में डेनमार्क ने इक्वलाइजर दाग दिया। डेनमार्क के एरिकसन के कॉर्नर किक पर एंडरसन ने बॉल ली। एंडरनस ने मौका देखकर फ्रांस के गोलपोस्ट के सामने खड़े एंड्रियास क्रिश्चनसन को क्रॉस दिया। क्रिश्चनसन ने बगैर कोई गलती किए हेडर से मैच का दूसरा और डेनमार्क का पहला गोल दाग दिया।

डेनमार्क के लिए 6 नंबर की जर्सी पहने क्रिश्चनसन ने 68वें मिनट गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

डेनमार्क के लिए 6 नंबर की जर्सी पहने क्रिश्चनसन ने 68वें मिनट गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिलाई।

एम्बापे ने दागा डिसाइडर
डेनमार्क द्वारा इक्वलाइजर स्कोर करने के बाद एम्बापे ने एक बार फिर फ्रांस को मैच में बढ़त दिलाई। एंटोनी ग्रीजमैन के इनस्विंगिंग पास को एम्बापे ने बेहतरीन तरीके से जज करते हुए लिया और 86वें मिनट में गोल दाग दिया। एम्बापे का गोल मैच में डिसाइडर साबित हुआ। उनके स्कोर के बाद मैच में और कोई गोल नहीं लगा। इसके साथ फीफा वर्ल्ड कप में एम्बापे के 7 गोल हो चुके हैं। यह उनका दूसरा ही वर्ल्ड कप है।

फ्रांस के कीलियन एम्बापे ने 86वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा।

फ्रांस के कीलियन एम्बापे ने 86वें मिनट में अपनी टीम के लिए दूसरा गोल दागा।

फ्रांस-डेनमार्क मैच का टॉप एंगल व्यू।

फ्रांस-डेनमार्क मैच का टॉप एंगल व्यू।

अब देखें ग्रुप D का पॉइंट्स टेबल

दोनों टीमों की स्टार्टिंग इलेवन

फ्रांस (4-2-3-2): ह्यूगो लोरिस (कप्तान, गोलकीपर), जूल्स कौंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन चौमेनी, एड्रियन रैबियोट, एंटोनी ग्रीजमैन, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवियर गिरौड और कीलियन एम्बापे।

डेनमार्क (3-4-2-1): कैस्पर स्माइकल (कप्तान, गोलकीपर) , जोआचिम एंडरसन, एंड्रियास क्रिस्टेंसन, विक्टर नेल्सन, आर निसेन, पियरे-एमिल होजबर्ज, क्रिश्चियन एरिक्सन, जोकिम माएह्ले, जेस्पर लिंडस्ट्रॉम, एंड्रियास कॉर्नेलियस और मिकेल डैम्सगार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES