

अजय देवगन स्टारर थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। थैंक गॉड में अजय चित्रगुप्त के किरदार में हैं और वह सिद्धार्थ के साथ गेम ऑफ लाइफ खेलते दिखेंगे। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है। थैंक गॉड 25 अक्टूबर को रिलीज होगी।