

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 2 करोड़ रुपए से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। PNB ने एक से दो साल तक की FD पर 0.15% ब्याज बढ़ाया ह। अब आपको PNB बैंक में FD कराने पर 3% से 6% तक ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 20 जुलाई, 2022 से लागू हो चुकी हैं।
अब किस अवधि की FD पर कितना ब्याज मिल रहा
| अवधि | ब्याज दर (% में) |
| 7 से 45 दिन | 3.00 |
| 46 से 90 दिन | 3.25 |
| 91 से 179 दिन | 4.00 |
| 180 से 270 दिन | 4.50 |
| 271 दिन या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम | 4.50 |
| 1 साल | 5.30 |
| 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल तक | 5.45 |
| 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक | 5.50 |
| 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक | 5.75 |
| 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक | 5.60 |
| 1111 दिन | 6.00 |
RBL बैंक ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें
RBL बैंक ने भी हाल ही में FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। RBL बैंक में FD कराने पर अब आपको अधिकतक 6.55% ब्याज मिल रहा है। नई दर 21 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी है।
RBL बैंक में FD पर कितना ब्याज मिल रहा
| अवधि | ब्याज दर (% में) |
| 7 – 14 दिन | 3.25 |
| 15 – 45 दिन | 3.75 |
| 46 – 90 दिन | 4.00 |
| 91-180 दिन | 4.50 |
| 181 – 240 दिन | 5.00 |
| 241-364 दिन | 5.25 |
| 1 साल से 15 महीने से कम | 6.50 |
| 15 महीने | 7.00 |
| 15 महीने 1 दिन से 24 महीने से कम | 6.50 |
| 24 महीने से 36 महीने से कम | 6.75 |
| 36 महीने से 60 महीने 1 दिन | 6.55 |
| 60 महीने 2 दिन से 120 महीने से कम | 5.75 |
| 120 महीने से 240 महीने | 5.75 |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
अगर एक वित्त वर्ष में बैंक FD पर मिलने वाला ब्याज 40 हजार रुपए से कम है तो इस पर कोई टैक्स नहीं देना होता। यह लिमिट 60 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र, यानी सीनियर सिटीजन की FD से 50 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री होती है। इससे ज्यादा आय होने पर 10% TDS काटा जाता है।
5 साल की FD मिलती है टैक्स छूट
टैक्स सेविंग FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर आपको आयकर में भी छूट मिलती है। इसमें जमा मूलधन के साथ ही ब्याज पर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। हालांकि यदि आपकी FD पर किसी एक वित्तीय वर्ष में कमाया गया ब्याज 10 हजार रुपए से ज्यादा है तो उस पर 10% के हिसाब से TDS कटेगा।