केके की मौत पर चश्मदीद का दावा:भीड़ भरे ऑडिटोरियम में AC नहीं चल रहा था; पहले भी सिंगर ने शिकायत की, पसीने से बेहाल थे
June 1, 2022
गूंगा पहलवान का खेल मंत्री पर कमेंट:6 करोड़ तो हमारे एक गोल्ड मेडलिस्ट को मिलने चाहिएं; भगवान सब देख रहा है
June 1, 2022

रोहतक में इनकम टैक्स की छापामारी:ADS स्पिरिट लिमिटेड के ऑफिस के साथ मैनेजर के घर भी चल रहा है सर्वे

हरियाणा के रोहतक में एडीएस (ADS) स्पिरिट लिमिटेड पर बुधवार सुबह से इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। कंपनी के अलावा ग्रुप के मैनेजर के घर पर भी इनकम आदि से जुड़े कागजात और संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। रोहतक ही नहीं बल्कि कंपनी के यूपी, राजस्थान और दिल्ली स्थित कार्यालयों में भी आयकर सर्वे जारी है।

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की टीमें सुबह ही ADS ग्रुप ऑफ कंपनी के ठिकानों पर जांच के लिए पहुंच गई थी। टीम में चंडीगढ़, गुरुग्राम और रोहतक के अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं। कंपनी से जुड़े जिन परिसरों में छापेमारी चल रही है, वहां न तो किसी को बाहर और न ही अंदर जाने दिया जा रहा है। सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा को लेकर मौजूद हैं।

फिलहाल इनकम टैक्स अधिकारी कई स्तरों पर छानबीन में लगे हैं। हर प्रकार के कागजात जांचे जा रहे हैं। टीम ये पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं कंपनी में टैक्स चोरी तो नहीं हो रही। कंपनी से जुड़े कामकाज और इनकम की काफी समय से निगरानी की जा रही थी।

बता दें कि बहादुरगढ़ में भी एडीएस (ADS) स्पिरिट लिमिटेड की फैक्ट्री है। यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान इस पर नकली शराब बना कर सप्लाई करने का मामला थाना बागपत में दर्ज हुआ था। इसमें कंपनी के तीन मालिकों अशोक मान, दलवीर मान व सिकंदर मान निवासी बहादुरगढ़ को भी आरोपी बनाया गया था। 19 फरवरी को मालिकों की गिरफ्तारी के वारंट भी जारी हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES