मनोज बाजपेयी का कहना है कि कोई फिल्मों में परफॉर्मेंस की बात नहीं करता, बोले-सब 1000 करोड़, 400 करोड़ में फंसे हैं
May 11, 2022
आज दिल्ली से भिड़ेगी राजस्थान:13 बार RR और 12 बार DC के हाथ लगी है बाजी, नेट रनरेट के मामले में राजस्थान बेहतर
May 11, 2022

मानुषी छिल्लर 20 साल बड़े अक्षय के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, ये एक्ट्रेस भी कर चुकी हैं दोगुनी उम्र के हीरो के साथ डेब्यू

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। 3 जून को रिलीज हो रही इस फिल्म में अक्षय राजा पृथ्वीराज चौहान और मानुषी संयोगिता के रोल में हैं। मानुषी फिल्म में अपनी उम्र से दोगुने अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस महज 24 साल की हैं जबकि अक्षय इनसे बड़े 54 साल के हैं। मानुषी से पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो अपनी उम्र से काफी बड़े एक्टर्स के साथ फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं। आइए जानते हैं वो एक्ट्रेसेस कौन सी हैं-

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 की फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान लीड रोल में थे। फिल्म रिलीज के समय सलमान खान 45 साल के थे, जबकि सोनाक्षी सिर्फ 23 साल की थीं। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है।

जिया खान

डेब्यू फिल्म- निशब्द

​​​​​

दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान ने निशब्द फिल्म से बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखा था। डेब्यू के समय जिया महज 19 साल की थीं, जबकि उनके हीरो बने अमिताभ बच्चन 67 साल के थे। बिग बी जिया से उस समय 48 साल बड़े थे।

दीपिका पादुकोण ने महज 18 साल की उम्र में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे जो उस समय 42 साल के थे। दीपिका, शाहरुख से 24 साल छोटी थी, इसके बावजूद दोनों को ऑनस्क्रीन खूब पसंद किया गया था। दोनों साथ में चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर के बाद अब पठान में भी नजर आएंगे।

साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस असिन ने साल 2008 में आई फिल्म गजनी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। असिन के साथ आमिर खान फिल्म में लीड रोल में थे जो उनसे पूरे 10 साल बड़े हैं। 2008 में असिन 23 साल की थीं, जबकि आमिर 33 साल के थे।

20 साल की उम्र में अनुष्का शर्मा ने फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनुष्का की जोड़ी उस समय 43 साल के शाहरुख खान से बनी थी जो उम्र में अनुष्का से 23 साल बड़े हैं।

जरीन खान ने 2010 की फिल्म वीर से बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की थी। जरीन डेब्यू के समय 23 साल की थीं, जबकि उनके को-स्टार दोगुनी उम्र 45 साल के थ

स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म लकी से सलमान खान के अपोजिट डेब्यू किया था। स्नेहा डेब्यू के समय 2005 में सिर्फ 17 साल की थीं, जबकि उस समय सलमान की उम्र 40 साल थी।

प्रीति जिंटा भी दिल से फिल्म से डेब्यू करते हुए शाहरुख से 10 साल छोटी थीं। 1998 में प्रीति 23 साल की थीं जबकि शाहरुख 33 साल के थे।

2012 की फिल्म कॉकटेल से डायना पेंटी ने दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ डेब्यू किया था। डेब्यू के समय डायना 27 साल की थीं जबकि उनके को-स्टार सैफ अली खान 42 साल के थे।

2003 में कटरीना कैफ ने हिंदी फिल्म बूम से एक्टिंग करियर शुरू किया था। डेब्यू के समय कटरीना महज 19 साल की थीं, जबकि उनके को-स्टार अमिताभ बच्चन 61 और गुलशन ग्रोवर 43 साल के थे। कटरीना को फेम दिलाने वाली फिल्म मैंने प्यार क्यों किया थी, जिसमें वो सलमान खान के साथ नजर आई थीं। 2005 में कटरीना 22 और सलमान 40 साल के थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES