हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स:’द कपिल शर्मा शो’ की उपासना सिंह से है हरनाज का खास कनेक्शन,
December 14, 2021
बैंक डूबने पर भी महफूज रहेगा आपका पैसा:PM मोदी बोले- पहले बैंक में जमा 1 लाख रु. ही सुरक्षित था,
December 14, 2021

बिना कोविड प्रोटोकॉल वाली पार्टी:करीना के साथ पार्टी कर चुकीं आलिया बिना मास्क के पहुंची पब्लिक प्लेस,

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा की कोविड रिपोर्ट 13 दिसम्बर को पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद बीएमसी ने एक्ट्रेसेस से संपर्क में आए लोगों को ट्रैस करते हुए उनसे टेस्ट करवाने की अपील की है। एक्ट्रेस बीते हफ्ते करण जौहर और रिया कपूर के घर में हुई पार्टियों में शामिल हुई थीं। करीना के कोविड पॉजिटिव होने के बाद ये आफत की पार्टी बन गई है क्योंकि यहां कई सेलेब्स मौजूद थे जिनका टेस्ट करवाया जा रहा है। आइए जानते हैं वो सेलेब्स कौन से हैं-

आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी करण की पार्टी का हिस्सा थीं, जो इसी साल अप्रैल में कोविड संक्रमित हो चुकी हैं। फिलहाल आलिया आइसोलेट नहीं हुईं हैं। करीना की रिपोर्ट आने के दिन ही उन्हें मां सोनी राजदान के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। भीड़ के बीच भी आलिया ने मास्क नहीं लगाया था।

करण जौहर

बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर ने कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में हाउस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना भी शामिल हुई थीं। करण के साथ उनके घर पर मां हीरू रहती हैं। इससे पहले भी करण के घर के कई हाउस हेल्प कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं।

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

करण की हाउस पार्टी में मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी पहुंचे थे। मलाइका इसी साल सितम्बर में कोविड की चपेट में आ चुकी हैं। मलाइका के बाद अर्जुन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। करण की पार्टी के दो दिन बाद मलाइका बेटे अरहान को लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं, जहां उनके साथ एक्स हसबैंड अरबाज खान भी मौजूद थे। एयरपोर्ट में मलाइका कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करती नजर आई थीं।

करिश्मा कपूर

बहन करिश्मा भी करण जौहर की पार्टी में करीना और अमृता के साथ एक ही गाड़ी से पहुंची थीं। इनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेबो अपना चेहरा छिपाते दिख रही हैं। करिश्मा अपने पैरेंट्स रणधीर कपूर और बबीता के साथ रहती हैं। रणधीर इस साल कोविड के चलते अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं।

मसाबा गुप्ता

करीना 5 दिन पहले रिया कपूर के घर एक पार्टी में शामिल हुई थीं, जहां डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी पहुंची थीं। इस पार्टी में करीना ने अमृता के साथ एंट्री ली थी। दोनों का एक वीडियो भी पैपराजी विरल भयानी ने पोस्ट किया है।

रिया कपूर

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर 9 दिसम्बर को हुई पार्टी में करीना कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल हुई थीं। इस पार्टी की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें सभी गेस्ट बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के पोज करते दिखे हैं।

महीप कपूर

एक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर भी करण जौहर की पार्टी का हिस्सा थीं। महीप को पार्टी में एंट्री लेते हुए कार में स्पॉट किया गया था.

सीमा खान

अरबाज खान की पत्नी सीमा खान, महीप कपूर के साथ इस पार्टी में पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES