Congress Rally: कांग्रेस की रैली में राजस्थान के बेरोजगार बन सकते हैं रोड़ा, राहुल गांधी को दी ये चेतावनी
December 12, 2021
Virat -अनुष्का ने देर रात बेटी के साथ मनाई चौथी वेडिंग एनिवर्सरी, मम्मी अनुष्का के गाल खींचते Vamika की
December 12, 2021

Omicron Variant: डेल्टा से अलग है ओमिक्रोन वेरिएंट के लक्षण, जानें 3 तीन सबसे कॉमन Symptoms

दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दहशत फैला रखी है. इस नए वेरिएंट को बेहद संक्रामक माना जा रहा है. इस नए वेरिएंट की पुष्टि 57 देशों में हो चुकी है जिसे भारत भी शामिल है. रिसर्च से पता चला है कि इस नए वेरिएंट में कई नए तरह के म्यूटेशन मिले है. इस नए वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी प्रभावी होगी इस पर अभी रिसर्च चल रही है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार इस वेरिएंट को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ (Variant of Concern) माना जा रहा है.

इसके साथ ही कई देशों के संगठन ने इसके इंफेक्शन रेट को लेकर चेतावनी दी है. वैक्सीनेटेड लोगों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले कुछ अलग लक्षण दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वेरिएंट ने भारी तबाही मचाई थी. तो चलिए जानते हैं ओमिक्रोन तीन लक्षणों के बारे में-    

हल्के लक्षण दिखते हैं ओमिक्रोन वेरिएंट में
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओमिक्रोन से संक्रमित व्यक्ति में हल्के से मध्यम लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं. इस कारण इसकी पहचान करना मुश्किल साबित हो रहा है. इसमें शामिल है बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी की समस्या. इसके वेरिएंट में 30 से अधिक म्यूटेशन मिले हैं जिससे हल्के से मध्यम लक्षण दिखाई दे रहे हैं. यह उन लोगों को आसानी से संक्रमित कर रहा है जिन्हें पहले भी कोरोना हो चुका है. जिनकी वैक्सीनेशन पूरी नहीं हुई है उन्हें भी इससे खतरा हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *