दर्दनाक हादसा:लूजोता क्रॉसिंग प्वाइंट पर ट्राले की टक्कर से 2 महिलाओं की मौत,8 लोग घायल
March 3, 2021
किसान मजदूर सम्मेलन:जब मंडी अर आढ़ती नहीं रहेंगे तो एमएसपी कौण देगा, कड़े देगा, क्यूकर देगा
March 3, 2021

ट्रेन का 6 मार्च से संचालन:यात्रियों को सफर करने के लिए किराया एक्सप्रेस ट्रेन वाला ही देना होगा

रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन का 6 मार्च से संचालन:यात्रियों को सफर करने के लिए किराया एक्सप्रेस ट्रेन वाला ही देना होगारेवाड़ी से वाया महेंद्रगढ़ लोहारु ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन 6 मार्च से शुरू होगी। परंतु इस ट्रेन में किराया एक्सप्रेस वाला ही होगा। यह ट्रेन रेवाड़ी से बीकानेर तक चलेगी। रेल यात्री महासंघ द्वारा इस रूट से पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग को भास्कर ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि लॉकडाउन से पहले इस रूट पर चार अलग-अलग बीकानेर से रेवाड़ी, जोधपुर से रेवाड़ी, दिल्ली से हिसार व रेवाड़ी से सीकर के लिए पैसेंजर ट्रेनें आवागमन करती थीं। जयपुर जोन ने एक मार्च से दर्जनभर अनारक्षित टिकट लेकर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया।

ट्रेन शुरू करने की उठाई थी मांग

जयपुर जोन व बीकानेर मंडल के उच्च अधिकारियों की तानाशाही व भेदभाव के चलते महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता को इन ट्रेनों की सुविधा से वंचित रखा गया, तो रेल यात्री महासंघ ने क्षेत्र के यात्रियों की इस मांग को बीते दिवस प्रमुखता से उठाया था। जिसे भास्कर ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया। तो रेवाड़ी-बीकानेर तथा बीकानेर से रेवाड़ी की गाड़ी को अपने पुराने टाइम टेबल पर 6 मार्च से शुरू किया जा रहा है।

साथ ही अन्य ट्रेनों को भी इसी रूट से शुरू करने के संकेत मिले हैं। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने कहा महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर 3 एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों को प्राईवेट वाहनों में यात्रा करने को मजबूर हैं। महासंघ के सदस्यों ने कहा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों में पूर्व की भांति किराए में छूट, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, विद्यार्थियों को मिलने वाली विशेष छूट दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *