द ग्रेट खली की अकेडमी से ली है ट्रेनिंग:अमेरिका में 26 जनवरी को डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइट जीती,
February 2, 2021
राज्य सरकार ले लियानिर्णय लिया:प्रदेश में जनवरी का राशन 6 फरवरी तक किया जाएगा वितरित,
February 2, 2021

मौसम:फरवरी के पहले दिन ही अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

मौसम:फरवरी के पहले दिन ही अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, 9 साल का रिकॉर्ड टूटाजनवरी महीना जहां पिछले छह साल में सबसे ठंडा रहा है, वहीं फरवरी महीने का पहला दिन पिछले नौ साल में गर्म दर्ज किया गया है। पहले दिन अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में हवा की रफ्तार कम रहने और धूप के कारण अधिकतम तापमान एक दिन पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

गुड़गांव में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पिछले नौ साल में फरवरी महीने की शुरूआत 19 से 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ हुई है। लेकिन इस बार फरवरी के पहले दिन गर्म का अहसास हो गया। हालांकि, तापमान बढ़ने के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया जा रहा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 फरवरी से दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। ऐसे में न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *