

संस्कार एवं नैतिक शिक्षा ही युवाओं को समाज से जोड़ता है संस्कार के कारण ही युवाओं के परिवार की पहचान होती है।यह उदगार आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की पैटर्न एवं अधिवक्ता ए के शर्मा ने रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम एवं द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से अंकुश मिगलानी उपाध्यक्ष एवं महेश जोशी महासचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय कुमार एवं अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव विकास कुमार के नेतृत्व में दिनांक 9 .9.25से 13.9.25 तक आयोजित पांच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रकट किए।
उन्होंने कहा कि जब तक हम स्वयं अपने आप को नहीं बदलेंगे तब तक हम समाज को नहीं बदल सकते उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति कहीं ना कहीं अक्षम होता है जो अपने योग्यता से सक्षम हो जाता है। इस अवसर पर सोशल मीडिया को लेकर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर दधीचि संस्था से डॉक्टर गीता द्वारा प्रति भाग्य को अंगदान कितना महत्वपूर्ण है इस विषय पर जागरूक किया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिवस पर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन मोहित शर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया इसके अतिरिक्त आज अग्निशमन विभाग द्वारा विभिन्न कॉलेज से आए प्रतिभागियों को आज से बचने के उपाय तथा अनिल कुमार द्वारा ट्रैफिक के नियमों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त आज प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिवस पर कू फाउंडेशन के माध्यम से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है जिसमें सभी बच्चों की आंखों एवं दातों को चेक किया गया।
इस अवसर पर द्रोणाचार्य महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 14, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर 9, सेक्टर 52, राजकीय महाविद्यालय सिद्रावली, राजकीय महिला महाविद्यालय मानेसर, राज्य के महाविद्यालय रिठौज, डीपी जी महाविद्यालय, डीपीसी आईटीएम महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय जाटोली,सहित 20 महाविद्यालयों के 120 प्रतिभागी उपस्थित थे।
इस अवसर पर रेड क्रॉस के लेखाकार कुणाल मंगल आकांक्षा कृष्ण एवं दीपक विशेष रूप से उपस्थित थे।