अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, Fukrey 3 की सफलता पर लिया वाहे गुरू का आशीर्वाद
October 10, 2023
मुख़्तार अंसारी की कोठी पर बनेगा गरीबों के लिए आशियाना
October 10, 2023

World Mental Health Day 2023: दीपिका पादुकोण से आमिर खान की बेटी तक, ये स्टार्स झेल चुके हैं मानसिक बीमारी

World Mental Health Day 2023 हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को जागरूक करना होता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र में की गई थी। उसके बाद इसे धीरे-धीरे देश-विदेश में लोगों को जागरूक किया। आजकल की लाइफस्टाइल और कंपटीशन की वजह से लोग ज्यादा स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  World Mental Health Day 2023: आज वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जा रहा है। यह हर साल 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को जागरूक करना होता है। इसकी शुरुआत सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र में की गई थी। उसके बाद इसे धीरे-धीरे देश-विदेश में लोगों को जागरूक किया।

आजकल की लाइफस्टाइल और कंपटीशन की वजह से लोग ज्यादा स्ट्रेस का शिकार हो रहे हैं। सिर्फ यंगस्टर ही नहीं हर उम्र के लोगों में इस परेशानी को देखा जा सकता है, लेकिन वह अपने मन की बात किसी से कह नहीं पाता, जिसके चलते वह व्यक्ति अपनी जान लेने तक मजबूर हो जाता है। यह परेशानी आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों के बीच भी देखने को मिली है। इस पर कई सेलेब्स ने तो खुलकर बात भी की है। आइए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस परेशानी का शिका हो चुकी हैं। हालांकि अब दीपिका इन चीजों से बाहर निकल चुकी हैं और हैप्पी लाइफ जी रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात भी की थी।

एक्ट्रेस ने अपने उस दौर का याद करते हुए कहा था कि, जब मैं डिप्रेशन झेल रही थी उस दौरान कई बार मेरे मन में सुसाइड का ख्याल आया। उन दिनों मेरी मां ने मेरा दर्द समझा और मुझे उस कंडीशन से बाहर निकालने की मदद की। वो मेरी लाइफ के ऐसे दिन थे, जब मैं जागना नहीं चाहती थी, सिर्फ सोना चाहती थी। नींद ही एक ऐसी चीज थी, जो मुझे शांत रखती थी।

शाहीन भट्ट

आलिया भट्ट की बहन और बुक राइटर शाहीन भट्ट भी मेंटल हेल्थ का शिकार हो चुकी है। शाहीन अक्सर इस मुद्दे पर लोगों के सामने आकर बात करती हैं। शाहीन भट्ट जब 20 साल तक डिप्रेशन का शिकार रही और अपने अनुभवों पर उन्होंने एक किताब ‘आई हैव नेवर बीन (अन) हैप्पीयर’ भी  लिखी है। शाहीन भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अपनी किताब लिखने से पहले उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि अब वह इन चीजों से बाहर आ चुकी हैं।

सिंगर-रैपर हनी सिंह

जाने-माने सिंगर-रैपर हनी सिंह अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब इंडस्ट्री से अचानक गायब हो गए थे। उन दिनों सिंगर को बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोटिक सिंपटम्स जैसी बीमारी हुई थी। इससे बाहर आने में सिंगर को कुछ साल लगे। इसका खुद सिंगर ने खुलासा किया था उन्होंने एक सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में कहा था कि,  उन दिनों मेरे साथ बहुत सारी चीजें हो रही थीं। तो मैंने कहा कि कुछ प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में, कुछ हो गया है मेरे को. इसको ठीक करने दो। इसे ठीक होने में 7 डॉक्टर की मदद और पांच साल का वक्त लगा।

आइरा खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी भी इस परेशानी का हिस्सा रही हैं। जब-जब आइरा का जिक्र होता है तो कहा जाता है कि उन्होंने अपनी लाइफ में डिप्रेशन की एक लंबी लड़ाई लड़ी है। बीते साल आइरा ने बताया था कि वह पांच साल तक वह डिप्रेशन का शिकार थी।  आइरा ने बताया कि कैसे फिल्मी फैमिली का हिस्सा होने की वजह से हर वक्त पब्लिक की उन पर नजर रख रही है, जिसने उनकी मेंटल हेल्थ पर असर डाला। अब आइरा ने अपना खुद का फाउंडेशन भी खोला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *