सुल्तान की स्क्रिप्ट पढ़ने से पहले डरी थीं अनुष्का:बोलीं- हैरान थी..सलमान की फिल्म मैं क्या करूंगी, स्क्रिप्ट पढ़कर खुशी हुई
July 7, 2023
आज धोनी का 42वां बर्थडे, 42 फोटोज में देखिए करियर:फर्स्ट क्लास डेब्यू से लेकर CSK को 5वीं बार चैंपियन बनाने तक का सफर
July 7, 2023

रिंकू को वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज के लिए क्यों नहीं चुना:IPL 2023 के बेस्ट फिनिशर, जानिए तिलक क्यों बने सिलेक्टर्स की पसंद

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम जारी होते ही एक सवाल तेजी से ट्रेंड करने लगा। वो सवाल है…IPL-2023 में आखिरी 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर टीम को जिताने वाले रिंकू सिंह का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ? टीम इंडिया में 3 प्लेयर्स को पहली बार शामिल किया गया, 5 खिलाड़ियों ने वापसी की, फिर भी रिंकू की जगह नहीं बनी।

रिंकू 2023 के IPL सीजन में बेस्ट फिनिशर रहे, उन्होंने 16 से 20 ओवरों के बीच एमएस धोनी और आंद्रे रसेल से भी ज्यादा छक्के लगाए और डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन भी बनाए। उनके सिलेक्ट नहीं होने के बाद कई सवाल खड़े हुए कि आखिर रिंकू से पहले तिलक वर्मा क्यों शामिल किए गए? संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में 2 विकेटकीपर क्यों जरूरी हैं? और अब फिनिशर की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?

आगे स्टोरी में हम इन्हीं सवालों के जवाब जानेंगे…

रिंकू सिंह ने अब तक क्या अचीव किया है?
उत्तर प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 25 साल के रिंकू सिंह का नाम 2022 के IPL से चमकना शुरू हुआ। जब उन्होंने 7 मैच में 148.72 के स्ट्राइक रेट 174 रन बनाए। फिर, पूरे देश में रिंकू का नाम तब गूंजा, जब उन्होंने इस सीजन IPL मैच की आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर अपनी टीम को असंभव सी लगने वाली जीत दिला दी। रिंकू ने ये कारनामा कोलकाता से खेलते हुए हार्दिक पंड्या की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में किया।

रिंकू यहीं नहीं माने, उन्होंने पूरे IPL सीजन KKR के मिडिल ऑर्डर की कमान संभाली और टीम के नए फिनिशर बनकर उभरे। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 फिफ्टी लगाईं और सीजन में कई उपयोगी पारियां भी खेलीं।

इतना ही नहीं, रिंकू ने लखनऊ के खिलाफ आखिरी लीग मैच में महज 33 गेंद पर 67 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ रिंकू की पारी ने टीम को लगभग मैच जिता ही दिया था, लेकिन आखिरी बॉल तक गया यह मुकाबले KKR एक रन से हार गई। इस IPL सीजन रिंकू ने 14 मैचों में 149.53 के स्ट्राइक रेट से KKR के लिए सबसे ज्यादा 474 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *