अंबाला में युवक को सेक्सटॉर्शन में फंसाया:न्यूड वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग की; गिरफ्तारी का डर दिखा 5 लाख से ज्यादा हड़पे
April 4, 2023
6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर करें सुंदरकांड का पाठ:हनुमान जी से सीखें आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं और कम समय में बड़ा काम कैसे करें
April 4, 2023

करनाल में खड़ी कार में अचानक आग लगी:अगला हिस्सा जलकर खाक हुआ; आसपास का इलाका खाली कराया गया

हरियाणा के करनाल में सेक्टर 8 पार्ट-2 स्थित एक घर के बाहर खड़ी सियाज कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी गई।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घर के लोगों को बाहर निकाल दिया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। बाद में आग पर काबू पाया गया। इसी दौरान मकान मालिक और कार मालिक के बीच भी तीखी नोकझोंक हो गई।

कार का मालिक ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को मॉडल टाउन स्थित अपनी दुकान को बंद करके गाड़ी में घर आया था। उसके मकान में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था तो उसने पड़ोसी के घर के सामने अपनी कार को लगा दिया। कुछ देर बाद उसके पास फोन आया कि उसकी कार में आग लगी हुई है।

आग बुझने के बाद आपस में लड़ते दोनों पक्ष।

आग बुझने के बाद आपस में लड़ते दोनों पक्ष।

आसपास के मकान को करवाया खाली
आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने घर में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला और आसपास के मकान को भी खाली करवाया ताकि आग लगने के कारण गाड़ी में कोई ब्लास्ट न हो और जान माल की सुरक्षा की जा सके। फायर कर्मचारियों ने कार में लगी आग पर काबू पा लिया।

मकान मालिक का कार मालिक पर आरोप
मकान मालिक और कार मालिक के बीच में झगड़ा भी देखने को मिला। मकान मालिक का आरोप है कि कार मालिक बिना पूछे उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर देता है और आज अचानक इस गाड़ी में आग लग गई, ऐसे में बड़ा हादसा हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता। वही कार मालिक का कहना है कि आग किस कारण से लगी है, इसका कुछ पता नहीं चल पाया है। हो सकता है शॉट सर्किट के कारण आग लगी हो।

आपस में कहासुनी होती दोनों पक्षों की।

आपस में कहासुनी होती दोनों पक्षों की।

पुलिस कर रही मामले की जांच
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद वे मौके पर आए हैं कि और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है शिकायत के अनुरूप ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *