भावुक एम्बाप्पे को समझाने ग्राउंड पर पहुंचे राष्ट्रपति मैक्रों:जीत के बाद मेसी ने टेबल पर चढ़कर डांस किया; PHOTOS में टॉप मोमेंट्स
December 19, 2022
हरियाणा में प्रेमिका के पति की हत्या, VIDEO:सरपंच के भाई ने शव को घर में दफना ऊपर बनाया पक्का फर्श; शराब पिलाकर मारा
December 19, 2022

वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना को मिले 348 करोड़ रुपए:32 टीमों में बंटे 1346 करोड़; सभी मैच हारने वाली कनाडा को भी 73 करोड़

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर ट्रॉफी जीत ली। चैंपियन टीम को 348 करोड़ रुपए (42 मिलियन डॉलर) की प्राइज मनी मिली। फाइनल हार कर रनर-अप रहे फ्रांस को भी 248 करोड़ रुपए मिले। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 32 टीमों में कुल 1346 करोड़ रुपए बांटे गए।

क्रोएशिया को 223 करोड़ रुपए
मोरक्को को हराकर तीसरे नंबर पर रहने वाली क्रोएशिया को 223 करोड़ रुपए (27 मिलियन डॉलर) की प्राइज मनी मिली। क्रोएशिया को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने 3-0 से हराया था। उसने क्वार्टर फाइनल में ब्राजील और प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया था। टीम ग्रुप-F में दूसरे नंबर पर रही थी। उसने एक मैच जीता था और 2 मैच ड्रॉ खेले थे।मोरक्को को 207 करोड़ रुपए
थर्ड प्लेस मैच में क्रोएशिया से हारकर चौथे नंबर पर रहने वाली मोरक्को को 207 करोड़ रुपए (25 मिलियन डॉलर) की प्राइज मनी मिली। टीम को सेमीफाइनल में फ्रांस ने 2-0 से हराया था। उसने क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल और प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को हराया था। ग्रुप-F में मोरक्को 2 जीत और एक ड्रॉ के साथ पहले स्थान पर रहा था।

ब्राजील, इंग्लैंड, पुर्तगाल और नीदरलैंड को 140 करोड़ रुपए
क्वार्टर फाइनल हारने वालीं 4 टीमों को 140-140 करोड़ रुपए (17 मिलियन डॉलर) मिले। ब्राजील, पुर्तगाल, नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीमें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैच हार कर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थीं। इस कारण चारों को 140 करोड़ रुपए मिले।

क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को क्रोएशिया से, पुर्तगाल को मोरक्को से, नीदरलैंड को अर्जेंटीना से और इंग्लैंड को फ्रांस से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पेन समेत राउंड ऑफ 16 में हारने वाली 8 टीमों को 108 करोड़ रुपए

स्पेन समेत सभी 8 टीमों को 108 करोड़ रुपए मिले। इसमें स्विट्जरलैंड, सेनेगल, जापान, दक्षिण कोरिया, स्पेन, पोलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल है।

ग्रुप स्टेज में हारने वाली प्रत्येक टीम को 73 करोड़ रुपए मिलेंगे
ग्रुप स्टेज में हारने और बाहर होने वाली टीमों के लिए भी इनामी राशि है। इसमें अपने सारे मैच हारने वाली कतर और कनाडा के अलावा इक्वाडोर,सऊदी अरब, बेल्जियम, ईरान, वेल्स, सर्बिया, मैक्सिको, कैमरून, घाना, ट्यूनीशिया, डेनमार्क, जर्मनी, कोस्टा रिका और उरुग्वे शामिल है। सभी टीमों को 73 करोड़ रुपए मिलेंगे।क्रिकेट-फुटबॉल वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में 80 गुना का अंतर
टी-20 वर्ल्ड कप की टोटल प्राइज मनी 45.68 करोड़ रुपए है। IPL की बात करें तो कुल इनामी राशि 46.5 करोड़ रुपए है। वहीं, फीफा की कुल प्राइज मनी 3.6 हजार करोड़ है। ये क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी से 80 गुना ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *