मेरी मौत पर कुरान मत पढ़ना, जश्न मनाना:ईरान में सजा से पहले हिजाब विरोधी का आखिरी मैसेज, सरेआम फांसी दी गई
December 16, 2022
सेना ने कहा- चीन बॉर्डर पर हालात कंट्रोल में:पूर्वी कमान के कमांडर बोले- शांति हो या युद्ध, हम देश की रक्षा को हमेशा तैयार
December 16, 2022

मलेशिया में लैंडस्लाइड, 9 लोगों की मौत:मरने वालों में 5 साल का बच्चा शामिल; 25 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलेशिया की राजधानी कुआलालांपुर के बाहरी इलाके में लैंडस्लाइड हुई। इसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक, मलबे से 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

लोकल मीडिया के मुताबिक, मरने वालों में एक 5 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है। 7 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए लगभग 400 पुलिस वालों को लगाया गया है। एक अधिकारी ने कहा- 30 मीटर की ऊंचाई से सड़क पर चट्टानें गिरीं और 1.2 हेक्टेयर एरिया में फैल गईं। जिस इलाके में ये घटना हुई, वो एक पिकनिक स्पॉट है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडस्लाइड देर रात करीब 2 बजे हुई।

मिट्टी के नीचे कई लोग दबे हुए हैं इन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

कोलंबिया में लैंडस्लाइड, 8 बच्चों समेत 34 की मौत; 7 साल की बच्ची को मलबे से निकाला

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां रिसाराल्डा प्रांत में एक बस लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। इस हादसे में 34 लोगों की मौत हो गई। नेशनल यूनिट फॉर डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट (UNGRD) के मुताबिक, मरने वालों में 8 बच्चे हैं।

PHOTOS में वेनेजुएला में बाढ़ से हुई तबाही

साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए। लैंडस्लाइड में 22 लोगों की मौत हुई। 3 राज्यों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा नुकसान राजधानी के पास लास तेजेरियस शहर में हुआ। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया।​​​​ 

इटली के इस्चिया आईलैंड में भूस्खलन, लोग बोले- भारी बारिश के बीच तेज गर्जन सुनाई दी और सब तबाह हो गया

इटली के इस्चिया आईलैंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई। कंपानिया इलाके में रहने वाली लिसा मोकियारो ने बताया कि लैंडस्लाइड के बाद घर, सड़कों सब तबाह हो गया। उन्होंने कहा- रात करीब 3 बजे तेज गर्जन सुनाई दी। इसके बाद पहली लैंडस्लाइड हुई। 5 बजे के आस-पास दूसरा भूस्खलन हुआ। आस-पास का मंजर बहुत ही खतरनाक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *