

गुजरात विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भूपेंद्र पटेल आज सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में होगा। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा तमाम नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
Bhupendra Bhai Patel Oath Taking Ceremony गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल के साथ 20 कैबिनेट मंत्री भी अपने पद की शपथ ले सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। पीएम ने रविवार शाम अहमदाबाद में रोड शो कर जनता का आभार भी जताया था। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।