22 साल में 11 मैच… 9 जीते, 2 रहे ड्रॉ:जानें टेस्ट में टीम इंडिया के बांग्लादेश पर दबदबे की कहानी.
December 12, 2022
PM ने किया गोवा के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन:35 डोमेस्टिक और 18 इंटरनेशनल लोकेशन्स की कनेक्टिविटी होगी
December 12, 2022

रोमांचक हुआ इंग्लैंड-पाकिस्तान का दूसरा टेस्ट:PAK का 8वां विकेट गिरा, स्कोर 300 पार…इंग्लैंड जीत से 2 कदम दूर

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। मेजबान टीम को जीत के लिए 45 रनों की जरूरत है। जबकि इंग्लैंड को 2 विकेट चाहिए हैं।

सोमवार को 355 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने लंच तक 96.2 ओवर में 8 विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। उसकी ओर से आगा सलमान और जाहिद मोहम्मद नाबाद हैं। अबरार अहमद 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एंडरसन ने डुकैट के हाथों कैच कराया।

पाक टीम ने चौथे दिन की शुरुआत 198/4 के स्कोर से की। इससे पहले तीसरे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 275 रन बनाए थे। उसने पहली पारी में 281 रन बनाए थे। जबकि पाकिस्तान पहली पारी में 202 रन पर ही ढेर हो गई थी।

पाकिस्तान को दिन की शुरुआत में ही झटका लगा। 210 रन के टीम स्कोर पर फहीम असरफ (10 रन) पवेलियन लौट गए। इस तरह पाकिस्तान की आधी टीम 210 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। असरफ के बाद मोहम्मद नवाज भी 45 रन बनाकर चलते बने। उन्हें मार्क वुड ने आउट किया। नवाज के बाद एक छोर संभालने वाले सउद शकील (94 रन) भी अपना शतक नहीं पूरा कर सके।

जो रूट ने चौथे दिन की शुरुआत में फहीम असरफ का विकेट लेकर पाकिस्तान को झटका दिया।

जो रूट ने चौथे दिन की शुरुआत में फहीम असरफ का विकेट लेकर पाकिस्तान को झटका दिया।

हैरी ब्रूक ने जमाया शतक
इंग्लैंड ने तीसरे दिन इंग्लैंड ने 202/5 से आगे खेलना शुरू किया। हैरी ब्रूक ने शतक जमाया। उन्होंने 108 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑली रॉबिंसन 3, मार्क वुड 6 और जेम्स एंडरसन 4 रन बनाकर आउट हो गए। जैक लीच (0) के साथ नाबाद थे। पाकिस्तान की तरफ ने दूसरे दिन 3 विकेट लेने वाले अबरार को तीसरे दिन 1 विकेट मिला। वहीं जाहिद महमूद के हाथ 3 और मोहम्मद नवाज को एक विकेट मिला।

मार्क वुड ने पाकिस्तान के लिए 3 विकेट चटकाए।

मार्क वुड ने पाकिस्तान के लिए 3 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी में नहीं चले बाबर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने दूसरी पारी में अब तक 198 रन जोड़े। अब्दुल्ला शफीक और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करने उतरे। शफीक (45) और रिजवान (30) रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान बाबर आजम नहीं चले। वे 1 रन बनाकर आउट हो गए। ऑली रॉबिंसन ने उन्हें बोल्ड किया। इमाम उल हक ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सऊद शकील (54) और फहीम अशरफ (3) नाबाद है। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, ऑली रॉबिंसन ,जैक लीच और मार्क वुड को 1-1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *