सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे पर इमोशनल हुईं शहनाज गिल:अनसीन फोटोज शेयर कर लिखा- मैं तुमसे फिर मिलूंगी
December 12, 2022
अमेरिका में पुलिस की टोपी पहन की डकैती:पुलिस ने पकड़ा तो बोला, बोर हो रहा था तो मन बहलाने के लिए की लूट
December 12, 2022

मस्क नीलाम करेंगे ट्विटर हेडक्वार्टर के 265 आइटम:ज्यादातर के दाम 25 या 50 डॉलर, 17 जनवरी से ऑनलाइन ऑक्शन

ट्विटर को टेकओवर कर चुके एलन मस्क नए साल में सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर के 265 आइटम नीलाम करेंगे। नीलामी 17 जनवरी को ऑनलाइन होगी। इसमें कॉफी मशीन जैसे किचन आइटम, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर जैसी चीजें रखी गई हैं। ऑनलाइन बिडिंग 17 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगी। ज्यादातर चीजों की शुरुआती कीमत 25 या 50 डॉलर रखी गई है।

ये सभी आइटम ऑनलाइन साइट बिड स्पॉटर पर भी लिस्ट हैं। इसके मुताबिक पेमेंट केबल वायर ट्रांसफर पर होगी, जिसे नीलामी खत्म होने 48 घंटे में चुकाना होगा।

ट्विटर के हेडक्वार्टर में मौजूद फर्नीचर भी नीलाम किया जा रहा है।

ट्विटर के हेडक्वार्टर में मौजूद फर्नीचर भी नीलाम किया जा रहा है।

कॉफी मशीनें, ओवन और फ्रिज भी होंगे नीलाम
नीलामी वाले आइटम में दो एक्सरसाइज बाइक, एस्प्रेसो मशीन और एक गूगल 55 इंच डिजिटल व्हाइट बोर्ड डिस्पले, दर्जनों कुर्सियां और कॉफी मशीनें भी शामिल हैं। नीलामी देख रहे हेरिटेज ग्लोबल पार्टनर्स के निक डव ने बताया कि इस नीलामी का ट्विटर की फाइनेंशियल कंडीशन से कोई लेना-देना नहीं है। जो कोई भी ऐसा सोचता है, वह मूर्ख है।

इसके पहले मस्क ने ऑफिस में मौजूद बर्ड फीडर का नाम बदलकर मस्क मेन्यू कर दिया था, साथ ही हर स्नैक्स का प्राइज भी 8 डॉलर रखा था।

इसके पहले मस्क ने ऑफिस में मौजूद बर्ड फीडर का नाम बदलकर मस्क मेन्यू कर दिया था, साथ ही हर स्नैक्स का प्राइज भी 8 डॉलर रखा था।

दावा- नुकसान और कर्ज से उबरने की कोशिश
पिछले दिनों ये बात सामने आई थी कि कंपनी टेकओवर करने के बाद मस्क को रोजाना 32 करोड़ का नुकसान हो रहा है। मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। वो जल्द इसकी भरपाई भी करना चाहते हैं। ट्विटर पर भारी कर्ज है। वो इसे खत्म करने के लिए विज्ञापन पर निर्भर नहीं रहना चाहते, इसलिए सब्सक्रिप्शन के मॉडल से रेवेन्यू बढ़ाना चाहते हैं। हेडक्वार्टर की संपत्तियों की नीलामी को भी इसी नुकसान की भरपाई करने की नजर से देखा जा रहा है।

ट्विटर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

ट्विटर ब्लू सर्विस 12 दिसंबर को रीलॉन्च

ट्विटर अपनी ब्लू सर्विस को सोमवार को रिलॉन्च करने जा रहा है। ट्विटर के ऑफिशियल हैंडल पर इसका ऐलान किया गया है। इस सब्सक्रिप्शन सर्विस में सरकार, कंपनियों और आम लोगों को अलग-अलग रंग के बैज मिलेंगे। कंपनियों को गोल्ड चेक, सरकार को ग्रे चेक और आम नागरिकों को ब्लू टिक मिलेगा। इसके अलावा सभी चेक एक्टिवेट होने से पहले मैन्युअली चेक किया जाएगा। 

ट्विटर डिलीट करेगा 150 करोड़ अकाउंट

एलन मस्क ने सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के करोड़ों इनएक्टिव अकाउंट्स को हटाने का ऐलान किया है। मस्क ने ट्वीट में लिखा, ‘ट्विटर जल्द ही 1.5 बिलियन (150 करोड़) अकाउंट के नेम स्पेस को फ्री करना शुरू कर देगा’। ट्विटर के अपने अधिग्रहण के बाद से मस्क, कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं जिनमें से ये एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *