IRCTC Tour Package: मात्र 42 हजार में करें पूरे राजस्थान की सैर, आईआरसीटीसी लेकर आया खास पैकेज
December 12, 2022
भारत के सबसे गंदे 8 रेलवे स्टेशन (TVB NEWS)
December 12, 2022

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Christmas 2022: दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

Christmas 2022 क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए आप अपने दोस्तों के साथ बड़ोग जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित है। चंडीगढ़ से बड़ोग की दूरी महज 60 किलोमीटर है। आप रेल यात्रा कर भी बड़ोग पहुँच सकते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Christmas 2022:  हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस  मनाया जाता है। ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन प्रभु जीसस का जन्म हुआ है। इस मौके पर देशभर में उत्सव जैसा माहौल रहता है। लोग क्रिसमस की तैयारियों में जोर शोर से लगे हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए वेकेशन पर जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

बिनसर जाएं

बिनसर के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इसके लिए बिनसर में भीड़ नहीं रहती है। यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। देवों की भूमि उत्तराखंड में बिनसर है। दिल्ली से बिनसर की दूरी 8 घंटे है। विंटर सीजन में बर्फबारी से हिल स्टेशन की खूबसूरती और बढ़ जाती है। हिमालय की गोद में बसा बिनसर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां से नंदा देवी का दीदार कर सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बिनसर परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *