राजनीति के पहलवान मुलायम, मौत से भी दो-दो हाथ:दरोगा को मंच पर उठाकर पटका, हमला हुआ तो खुद की मौत की मुनादी करा दी
October 10, 2022
दीपिका चिखलिया का फिल्मों में कमबैक:अपकमिंग फिल्म में मुस्लिम महिला के रोल में आएंगी नजर, बोलीं-
October 10, 2022

हरियाणा में BJP और JJP में अनबन:आदमपुर उपचुनाव में भाजपा के पोस्टरों से नेता गायब; आपत्ति जता जजपा ने ससंदीय बोर्ड की मीटिंग

हरियाणा में JJP-BJP गठबंधन में कुछ सही नहीं चल रहा है। दोनों दलों के बीच पिछले कुछ दिनों से अंदरूनी कलह चल रही है। जिसके बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के महासचिव दिग्विजय चौटाला खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने आदमपुर उपचुनाव में BJP के पोस्टरों में जजपा नेताओं के फोटो न होने पर कड़ी आपत्ति जताई।

दिग्विजय का कहना है कि उपचुनाव को लेकर दिल्ली में संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई गई है। वहीं इस पर फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय चौटाला के साथ डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे।

फोटो न होने पर दिग्विजय बोले- हैरानी होती है
कुलदीप बिश्नोई के पोस्टर बैनर पर JJP नेताओं के फोटो न होने पर दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि इसे देख मुझे हैरानी होती है। हम राज्य में BJP के साथ गठबंधन की सरकार चला रहे हैं। BJP की सीनियर लीडरशिप हमेशा बोलती रहती है कि हमें गठबंधन को और आगे बढ़ाना है। ऐसा उप चुनाव हो और उसके बाद भी JJP के किसी वरिष्ठ नेता की फ़ोटो न हो, यह रवैया काफी चौंकाने वाला है।

JJP का अपना आधार
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी का अपना एक मज़बूत आधार है। अभी तक राज्य में पिछले जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें पड़े वोटों में वह आधार दिखाई भी देता है। महासचिव ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी वह आधार व्यर्थ नहीं जाएगा। JJP जहां है, वह आधार वहीं दिखाई देगा।

भाजपा ने आदमपुर उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है।

2024 के कैंपेनिंग पोस्टरों से भी JJP गायब
आदमपुर उपचुनाव और पंचायत चुनाव के बीच हरियाणा BJP ने 2024 विधानसभा चुनाव पर फोकस शुरू कर दिया है। पार्टी की सोशल मीडिया विंग ने इसके लिए पोस्टर जारी किए हैं। जिसमें CM मनोहर लाल खट्‌टर को चेहरा बनाया गया है। पोस्टर में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का कहीं जिक्र नहीं है। यह पोस्टर ट्विटर पर ‘मनोहर म्हारा हरियाणा’ से ट्रेंड करवाए जा रहे हैं।

भाजपा की तरफ से साल 2024 विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए पोस्टर।

भाजपा की तरफ से साल 2024 विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए पोस्टर।

भाजपा निर्दलीय विधायकों से भी नजदीकी बढ़ा रही
गठबंधन को लेकर यूं ही राजनीतिक चर्चाएं नहीं हो रही हैं। इसके पीछे की ठोस वजहें भी हैं। त्रिपुरा के पूर्व CM और हरियाणा में पार्टी के स्टेट इंचार्ज बिप्लब देब हरियाणा दौरे पर आए। उन्होंने निर्दलीय विधायकों से वन टू वन मीटिंग की। अब तक वह 6 निर्दलीय विधायकों से मिल चुके हैं। इसे भाजपा के मिशन 2024 साधने के साथ जजपा पर दबाव बनाने की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

जजपा भी पीछे नहीं, दुष्यंत दिखा रहे तेवर
भाजपा के खिलाफ तेवर दिखाने में जजपा भी पीछे नहीं है। पार्टी में हो रही टूट फूट पर डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी बड़े एक्शन ले रहे हैं। उन्होंने पार्टी विधायक राम निवास सुरजाखेड़ा को BJP प्रेम के चलते हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन पद से हटा दिया।

रामनिवास सुरजेखेड़ा, जिन्हें भाजपा से नजदीकियों के चलते जजपा ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन के पद से हटा दिया था।

रामनिवास सुरजेखेड़ा, जिन्हें भाजपा से नजदीकियों के चलते जजपा ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन के पद से हटा दिया था।

सुरजाखेड़ा ने निकाय चुनाव में पार्टी से नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि उनके क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य CM मनोहर लाल करवा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने नरवाना से निर्दलीय चुनाव जीती चेयरपर्सन को उनके पति और अन्य पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल करवाया था।

जजपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए JJP के कार्यकर्ता।

जजपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए JJP के कार्यकर्ता।

150 नेता शामिल कर बीजेपी दे चुकी झटका
हरियाणा में JJP के साथ गठबंधन सरकार चल रही बीजेपी 16 सितंबर को एक बड़ा झटका दे चुकी है। जजपा के संस्थापक सदस्य और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के विशेष सचिव रहे महेश चौहान सहित 150 जजपा नेताओं तथा कार्यकर्ता को पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। इनमें कई हलका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *