Gold Silver Price: आज सोना बेहद सस्‍ता है तो कर लें खरीदारी, चांदी भी करीब 1500 रुपये सस्ती, जानें लेटेस्‍ट रेट
October 10, 2022
PAK प्रेसिडेंट के खिलाफ महाभियोग की तैयारी:शहबाज सरकार को चुभ रही राष्ट्रपति अल्वी की पूर्व PM इमरान से नजदीकी;
October 10, 2022

थाईलैंड नर्सरी नरसंहार:3 दिन चलेगी सामूहिक अंतिम संस्कार की रस्म, बच्चों के शवों पर चावल-खिलौने चढ़ाकर दे रहे विदाई

थाईलैंड में माहौल गमगीन है। यहां उत्तर-पूर्वी हिस्से के एक ‘डे केयर सेंटर’ में पिछले दिनों बच्चों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। बच्चों के शोक में परिजन मृत शव पर दानधर्म की चीजें जैसे चावल, खिलौने और फूलों के गुलदस्ते चढ़ा रहे हैं और सामूहिक अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।

सामूहिक अंतिम संस्कार पुण्य और अच्छे कर्म करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

सामूहिक अंतिम संस्कार पुण्य और अच्छे कर्म करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

थाईलैंड बहुसंख्यक-बौद्ध देश है, जहां लोग मृत्यु के बाद के जीवन में विश्वास रखते हैं। यहां बौद्ध भिक्षुओं ने मृतकों के परिजनों को पारंपरिक भगवा वस्त्र और लिफाफे बांटे।

थाईलैंड बहुसंख्यक-बौद्ध देश है, जहां लोग मृत्यु के बाद के जीवन में विश्वास रखते हैं। यहां बौद्ध भिक्षुओं ने मृतकों के परिजनों को पारंपरिक भगवा वस्त्र और लिफाफे बांटे।

आंखोंदेखी- स्टाफ को मारा, गर्भवती और 2 साल के बच्चे को भी नहीं छोड़ा
डे केयर सेंटर में 3 साल के 11 बच्चों की क्लास पेंटिंग बनाने और लिखने में व्यस्त थी। इस बीच 6 अक्टूबर को एक पूर्व पुलिस अधिकारी पन्या कामराब ने यहां पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिस वक्त फायरिंग शुरू हुई, तब लोकल अधिकारी जिडापा बूनसोम पास ही काम कर रहे थे। बोले- ऐसा लगा जैसे पटाखे चल रहे हों। बाद में शूटिंग का पता चला। हमलावर ने बच्चों पर गोलियां चलाईं। शूटिंग में दो साल का बच्चा और गर्भवती भी मारे गए। हमलावर दोपहर के वक्त चाइल्ड केयर सेंटर में दाखिल हुआ। तब वहां लंच चल रहा था। उसने स्टाफ पर गोलियां दागीं।

परिजन मृत शव पर दानधर्म की चीजें जैसे चावल, खिलौने और फूलों के गुलदस्ते चढ़ा रहे हैं।

परिजन मृत शव पर दानधर्म की चीजें जैसे चावल, खिलौने और फूलों के गुलदस्ते चढ़ा रहे हैं।

सिर्फ एक बच्ची की जान बची
स्टाफ पर गोलियां चलाने के बाद वह एक बंद कमरे में जबरदस्ती घुसा, यहां बच्चे सो रहे थे। उसने बच्चों की हत्या कर दी, लेकिन 3 साल की एमी बच निकली। वह कैसे बची यह स्पष्ट नहीं है। वह अपने दोस्तों के शवों के बगल में लिपटी मिली थी। इस घटना में 24 बच्चे सहित 36 लोगों की मौत हो चुकी है। एमी को देखने के बाद 59 वर्षीय दादा सोमसाक श्रीथोंग ने बताया कि एमी को उठने के बाद लगा कि उसके दोस्त अब भी सो रहे हैं।

उत्तरी प्रांत के नॉन्गबुआ लम्फू में चाइल्ड केयर सेंटर के बाहर लोग बच्चों को श्रद्धांजलि देने फूल रखकर जा रहे हैं।

उत्तरी प्रांत के नॉन्गबुआ लम्फू में चाइल्ड केयर सेंटर के बाहर लोग बच्चों को श्रद्धांजलि देने फूल रखकर जा रहे हैं।

दोस्त याद आते हैं, शिक्षकों की तरह बनना चाहती है एमी
एमी की मां ने बताया कि वह हर दिन स्कूल जाना चाहती है। दोस्तों की याद आती है। वह अपने शिक्षकों के जैसे बनना चाहती थी। मौत क्या होती है, इस बारे में उसे अभी समझ ही नहीं है।

एमी की मां ने कहा- सिर से कंबल ओढ़कर सोने की आदत के कारण वह बच गई।

एमी की मां ने कहा- सिर से कंबल ओढ़कर सोने की आदत के कारण वह बच गई।

इस हमले की वजह
थाइलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (CIB) के अफसर मेजर जनरल जिरापोब पुरिडेट के मुताबिक, हमलावर खमरब हाईली एजुकेडेट और फिट था। पुलिस में अफसर बना, लेकिन चंद महीने में ही ड्रग स्मगलिंग से जुड़ गया। इंटर ऑफिस ड्रग टेस्ट में फेल होने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वो फुल टाइम ड्रग स्मगलर बन गया। एक बार उसे गिरफ्तार भी किया गया था। वो केस अब भी कोर्ट में चल रहा है। माना जा रहा है कि नौकरी से निकाले जाने की वजह से ही खमरब ने फायरिंग की।

फायरिंग के बाद थाईलैंड पुलिस ने यह फोटो जारी की थी। इसमें पन्या खमरब को मोस्ट वांटेड बताया गया था। बाद में उसने खुदकुशी कर ली।

फायरिंग के बाद थाईलैंड पुलिस ने यह फोटो जारी की थी। इसमें पन्या खमरब को मोस्ट वांटेड बताया गया था। बाद में उसने खुदकुशी कर ली।

2020 में भी हुई थी मॉस शूटिंग
8 फरवरी 2020 को थाईलैंड के नाखों रतचासिस्मा शहर में एक सिरफिर ने यहां के मशहूर टर्मिनल 21 शॉपिंग मॉल में फायरिंग की थी। घटना में 29 लोगों की मौत हो गई थी और 58 जख्मी हुए थे। हमलावर फरार हो गया था। करीब 18 घंटे बाद घटनास्थल से 60 किलोमीटर दूर पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया था।

थाईलैंड में गन कल्चर कुछ साल में तेजी से बढ़ा है। यहां गन रखनेवालों की तादाद दक्षिण एशिया के बाकी मुल्कों की तुलना में काफी ज्यादा है। इसके साथ ही क्राइम रेट में भी इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *