रणबीर कपूर ने दिया फैंस को सरप्राइज:घर के बाहर लगी थी भीड़, बर्थडे पर की मुलाकात, केक भी काटा
September 29, 2022
ICC टी-20 रैंकिंग में सूर्या की चमक:नंबर 2 पर पहुंचा भारतीय बल्लेबाज, विराट कोहली को भी एक पायदान का फायदा
September 29, 2022

भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया:सूर्यकुमार यादव ने 151 के स्ट्राइक रेट से 33 गेंद में बनाए 50 रन, सीरीज में 1-0 की बढ़त

टीम इंडिया ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका की पारी को 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन के स्कोर पर ही सीमित कर दिया था। अर्शदीप सिंह ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। एक सफलता अक्षर पटेल को मिली।

इसके बाद भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। अफ्रीकी टीम ने शुरुआत में टीम इंडिया को 2 बड़े झटके दिए। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, विराट कोहली के बल्ले से 9 बॉल पर सिर्फ 3 रन निकले। रोहित का विकेट रबाडा और कोहली का विकेट नोर्त्या ने लिया। ​​​​​​

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला। सूर्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 50 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 151 का था। वहीं, केएल राहुल के बल्ले से भी 51 रन निकले। उन्होंने 56 गेंद का सामना किया।

कप्तान रोहित शर्मा को आउट करने के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते रबाडा।

कप्तान रोहित शर्मा को आउट करने के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते रबाडा।

महाराज ने बनाए सबसे ज्यादा 41 रन
साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 35 बॉल का सामना किया और 41 रन बनाए। वहीं, पर्नेल के बल्ले से 24 रन निकले जबकि मार्करम ने 25 रन की पारी खेली।एक समय 9 रन पर ही 5 अफ्रीकी बल्लेबाज आउट हो गए थे। अक्षर पटेल और अश्विन ने भी अच्छी गेंदबाजी की। दोनों के 8 ओवर में सिर्फ 24 रन आए। अक्षर ने एक विकेट भी लिया।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने 8 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने 8 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।

नीचे जानिए अफ्रीकी टीम के विकेट कब और कैसे गिरे और मैच के फोटोज भी देख सकते हैं…

एशिया कप के बाद पहली बार खेल रहे अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

एशिया कप के बाद पहली बार खेल रहे अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।

हर्षल पटेल की गेंद पर पहले मार्करम ने छक्का मारा, फिर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए।

हर्षल पटेल की गेंद पर पहले मार्करम ने छक्का मारा, फिर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए।

  • पहला विकेट पहले ही ओवर में आया। दीपक चाहर ने अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा को क्लीन बोल्ड कर दिया।
  • दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट ले लिए।
  • पहले उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को बोल्ड किया।
  • इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने रिले रूसो को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा विकेट अर्शदीप ने इस ओवर की आखिरी गेंद पर लिया। उन्होंने डेविड मिलर को अंदर जाती बॉल पर बोल्ड कर दिया।
  • पांचवां विकेट दीपक चाहर ने लिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप के हाथों कैच आउट कराया।
  • साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाज बावुमा, रूसो, मिलर और स्टब्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
  • हर्षल पटेल ने साउथ अफ्रीका को छठा झटका दिया। उन्होंने एडन मार्करम को 17 रन पर LBW आउट कर दिया।
  • अक्षर पटेल ने अफ्रीका का सातवां विकेट लिया। उन्होंने 24 रन बनाकर खेल रहे पर्नेल को मिड विकेट पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया।
अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में तीन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में तीन साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते दीपक चाहर।

साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा को बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते दीपक चाहर।

दीपक चाहर की गेंद अफ्रीकी कप्तान को समझ ही नहीं आई और वो खाता भी नहीं खोल पाए।

दीपक चाहर की गेंद अफ्रीकी कप्तान को समझ ही नहीं आई और वो खाता भी नहीं खोल पाए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच से तुलना करें तो भारतीय प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव हुए थे। भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर को मौका मिला था। वहीं, हार्दिक पंड्या की जगह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ऋषभ पंत बने थे। युजवेंद्र चहल की जगह आर.अश्विन और अर्शदीप सिंह की भी वापसी हुई थी।

बुमराह चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर
जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को भारत के अभ्यास सत्र के दौरान पीठ दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद मेडिकल टीम के कहने पर उन्हें पहले टी-20 मैच से बाहर किया गया। वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *