

RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है। SBI, एक्सिस, केनरा, यस और इंडियन ओवरसीज बैंक के बाद अब इंडसइंड बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। इंडसइंड बैंक में FD कराने पर अब आपको अधिकतम 6.75% ब्याज मिलेगा।
अब कितना मिलेगा ब्याज
| अवधि | ब्याज दर |
| 7-30 दिन | 3.50% |
| 31-60 दिन | 4.00% |
| 61-90 दिन | 4.25% |
| 91-120 दिन | 4.50% |
| 121-180 दिन | 4.75% |
| 181-210 दिन | 5.00% |
| 211-269 दिन | 5.25% |
| 269-364 दिन | 5.50% |
| 1 साल से 1 साल 6 महीने से कम | 6.25% |
| 1 साल 6 महीने से 61 महीने से कम | 6.75% |
| 61 महीने या इससे ज्यादा | 6.25% |
अब कहां कराना रहेगा सही
इंडसइंड बैंक से पहले भी SBI और एक्सिस सहित कई बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इन बैंकों में कहां FD कराने पर आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।
2 साल की FD पर कहां मिल रहा कितना ब्याज
| बैंक | ब्याज दर (% में) |
| यस बैंक | 6.75% |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 5.45% |
| इंडसइंड बैंक | 6.75% |
| SBI | 5.35% |
| एक्सिस | 5.70% |
| केनरा | 5.60% |
3 साल की FD पर कहां मिल रहा कितना ब्याज
| बैंक | ब्याज दर (% में) |
| यस बैंक | 6.75% |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 5.60% |
| इंडसइंड बैंक | 6.75% |
| SBI | 5.45% |
| एक्सिस | 5.70% |
| केनरा | 5.75% |
5 साल की FD पर कहां मिल रहा कितना ब्याज
| बैंक | ब्याज दर (% में) |
| यस बैंक | 6.75% |
| इंडियन ओवरसीज बैंक | 5.60% |
| इंडसइंड बैंक | 6.75% |
| SBI | 5.50% |
| एक्सिस | 5.75% |
| केनरा | 5.75% |
5 साल के लिए निवेश मिलता है टैक्स छूट का फायदा
इस टाइम डिपॉजिट स्कीम और FD में 5 साल के लिए निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं। इसके तहत 1.50 लाख रुपए तक के निवेश पर आप इनकम टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।