

चीन ने ताइवान के पास दूसरे दिन की मिलिट्री ड्रिल शुरू कर दी है। इस दौरान चीन के जेट्स फिर से ताइवान के एयरस्पेस में घुस गए। ताइवानी डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा- शुक्रवार सुबह कई चीनी फाइटर जेट्स और शिप ने ताइवान स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार किया है। वे जानबूझकर ताइवान स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एहतियात के तौर पर मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिया है। हम चीन की हरकत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मॉनिटरिंग के लिए कुछ एयरक्राफ्ट और शिप को रवाना किया गया है।
चीन की आर्मी ताइवान के इर्दगिर्द 6 इलाकों में ये सैन्य अभ्यास कर रही है। मिलिट्री एक्सरसाइज के पहले दिन चीन के 100 से अधिक फाइटर जेट्स ने ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी एयरस्पेस में उड़ान भरी थी।
मिलिट्री ड्रील की वजह
दरअसल, अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान विजिट को लेकर चीन और ताइवान के बीच विवाद बढ़ गया था। 2 अगस्त को पेलोसी ताइवान पहुंची थीं। उनके लौटते ही चीन ने ताइवान के पास 4 अगस्त को मिलिट्री ड्रिल शुरू कर दी।