पंत ने धोनी का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:भारतीय विकेटकीपर के तौर पर सबसे तेज सेंचुरी लगाई, 19 चौके और 4 छक्के जड़े
July 2, 2022
CM भगवंत मान दूल्हा बने:16 साल छोटी डॉ. गुरप्रीत के साथ शादी की, केजरीवाल ने पिता और राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं
July 7, 2022

पंजाब के डेरे की दीवार पर खालिस्तानी नारे:राम रहीम से बेअदबी का बदला लेने की धमकी; सिख फॉर जस्टिस की हरकत

पंजाब में एक बार फिर खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। इस बार यह नारे डेरा सच्चा सौदा सिरसा के बठिंडा के गांव सलाबतपुरा स्थित हेडक्वार्टर की दीवार पर लिखे गए हैं। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने यह नारे लिखे हैं। इनमें SFJ ने डेरा मुखी से श्री गुरू ग्रंथ साहिब की बेअदबी का बदला लेने की धमकी दी है। इसका पता चलते ही बठिंडा पुलिस वहां पहुंची।

सुबह होते ही इन नारों को स्याही से मिटा दिया गया। जिसके बाद मौके से सबूत जुटाकर आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बठिंडा के SSP जे. एलेनचेजियन ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दीवार पर लिखे नारों को सुबह स्याही से मिटा दिया गया।

दीवार पर लिखे नारों को सुबह स्याही से मिटा दिया गया।

पुलिस की तैनाती के बावजूद हुई हरकत
अहम बात यह है कि डेरा सलाबतपुरा में पंजाब पुलिस की तैनाती है। इसके बावजूद खालिस्तानी नारे और धमकी लिखी गई। वहां तैनात पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि डेरे के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनमें पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 राज्यों की सरकार को भी धमकी
सिख फॉर जस्टिस ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को भी धमकी दी है। जिसमें डेरा मुखी को सपोर्ट न करने की बात कही गई है। SFJ का चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू पहले भी सरकारों और मुख्यमंत्रियों को धमकी देता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *