कनाडा में ओमिक्रॉन के 15 केस मिले, सरकार ने संक्रमण तेजी से फैलने के खतरे को लेकर आगाह किया
December 4, 2021
बॉलीवुड अपडेट्स:डायरेक्टर आनंद एल राय का खुलासा, बोले-सलमान खान ने मुझे एक शर्त पर दिया था ‘अतरंगी रे’ टाइटल
December 4, 2021

जयपुर की कालरा सर्विसेज के पास विक्की और कटरीना की शादी की सिक्योरिटी, पुलिस ने शेयर किए डिटेल्स

  • मुंबई में कोर्ट मैरेज पर शुक्रवार को दिन भर बनी रहीं खबरें
  • सवाई माधोपुर में छह से दस दिसंबर के बीच होगा आयोजन
  • गेस्ट्स की तादाद के बेसिस पर पुलिस बल की डिप्लॉयमेंट तय होगी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की कोर्ट मैरेज को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन ऊहापोह की स्थिति बनी रही। इस बीच सवाई माधोपुर में प्रशासन को ओर से खूब हलचल चलती रही। वहां के पुलिस ऑफिसर राजेश सिंह ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की ऑफिसर ने कहा, ‘शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे जयपुर की कालरा एजेंसी की तरफ से 20 लोग पुलिस स्टेशन आए थे। पूरे 45 मिनट तक हमारी मीटिंग चली। शादी के आयोजन की तारीख 6 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक की है।’

पुलिस बल की रिक्वायरमेंट नहीं भेजी

राजेश सिंह ने आगे बताया, ‘दोनों की शादी का प्रोग्राम फोर्ट के भीतर का है। अंदर प्राइवेट सिक्योरिटी ही है। शादी की एग्जैक्ट तारीख क्या है, वह हमें इंटिमेट नहीं किया गया है। प्रोग्राम तो 6 से 10 दिसंबर के बीच का है। आयोजन की सिक्योरिटी का जिम्मा संभाल रहे कालरा सिक्योरिटीज की टीम जरूर शुक्रवार की सुबह आई थी। फोर्ट के भीतर वो लोग ही सिक्योरिटी के इंतजाम देखेंगे। प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स कितने डिप्लॉय किए जाएंगे, वह तय नहीं किया है। कौशल या कैफ परिवार की तरफ से कितने पुलिस बलों की रिक्वायरमेंट होगी, वह अभी नहीं भेजी गई है। वो हमें बताएं तो हम उसके हिसाब से पुलिस डिप्लॉय करेंगे। वरना हम फोर्ट के आउटसाइड हालात देखते हुए सिक्योरिटी तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *