रोहतक में 45 मिनट में झपटमारी की दो वारदात:रात पौने 9 बजे सैर कर रही वकील की बहू की चेन बाइक सवार ने छीनी,
August 17, 2021
न्यूली वेड्स:रिया कपूर ने पति करण बुलानी के साथ शादी के बाद शेयर की पहली फोटो, लिखा- शादी का अनुभव मेरे लिए अनोखा रहा
August 17, 2021

काबुल में हवा में उड़ते प्लेन से गिरकर 3 लोगों की मौत, कगंना रनोट,अनुष्का शर्मा समेत अफगानिस्तान पर दुख जताया

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़ने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोमवार को हवा में उड़ते प्लेन से गिरकर 3 लोगों की मौत हो गई। यह मिलिट्री एयरक्राफ्ट था और जानकारी के मुताबिक, लोग इसकी बॉडी पर लटककर यात्रा कर रहे थे। काबुल शहर के आसमान में उड़ते प्लेन से गिरते लोगों का वीडियो भी सामने आया था। इसमें एक के बाद एक लोग नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। इस भयावह वीडियो को देखने के बाद कगंना रनोट, अनुष्का शर्मा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अफगानिस्तान के हालातों पर चिंता जताई है।

जब जीना मौत से भी बदतर हो
कंगना रनोट ने प्लेन से गिरते लोगों का फोटो सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर कर लिखा, “जब जीना मौत से भी बदतर हो।” स्थानीय लोगों ने बताया कि देश छोड़ने के लिए ये लोग मिलिट्री प्लेन के टायरों के बीच में खड़े हो गए थे। काबुल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के बाद जैसे ही प्लेन हवा में पहुंचा, ये लोग एक-एक कर नीचे गिरने लगे। शहर के लोगों ने इन्हें गिरते हुए देखा। स्थानीय न्यूज एजेंसियों ने भी दावा किया है कि हवाई जहाज से 3 लोग नीचे गिरे हैं। एक व्यक्ति काबुल के एक घर की छत पर भी गिरा है। प्लेन से गिरते लोगों के वीडियो के अलाव भी काबुल से व्यथित कर देने वाले कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने भी विमान से गिरते लोगों का फोटो स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “यह दिल तोड़ देने वाला है। कभी कोई ऐसी स्थिति से ना गुजरे।” स्वरा भास्कर ने हवाई जहाज से गिरते लोगों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कोई शब्द नहीं हैं। यह आतंक है, आतंक जिससे लोग गुजर रहे हैं और डर रहे हैं और जानते हैं कि क्या होने जा रहा है। बेहद दुखद।” रिया चक्रवर्ती, टिस्का चोपड़ा, शेखर कपूर समेत कई सेलेब्स ने भी पोस्ट शेयर कर अफगानिस्तान के हालातों पर चिंता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *