खेती:हरियाणा में लुप्त हो चुकी खाकी कपास को पुनर्जीवित करने के प्रयास शुरू धरोहरें धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही हैं।
June 24, 2021
प्रदेश की गठबंधन सरकार की नीयत और नीतियों से परेशान हैं किसानपूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है
June 24, 2021

सुविधा:पानीपत डिपाे से 5 राेडवेज बसें दिल्ली, 2 चंडीगढ़, 2 पंजाब के लिए बढ़ाईंअनलाॅक के बाद

सुविधा:पानीपत डिपाे से 5 राेडवेज बसें दिल्ली, 2 चंडीगढ़, 2 पंजाब के लिए बढ़ाईंअनलाॅक के बाद पानीपत डिपाे से दिल्ली के लिए 5, चंडीगढ़ के लिए 2, पंजाब के लिए 2 बसाें का संचालन अाैर बढ़ा दिया है। अभी तक इन रूटाें पर 18 बसाें का संचालन किया जा रहा था। पानीपत डिपाे ने इन रूटाें के साथ 4 बसें लाेकल रूट पर भी बढ़ा दी है।

लाॅकडाउन से पहले पानीपत डिपाे से करीब 110 राेडवेज बसाें का संचालन विभिन्न रूटाें पर किया जा रहा था। काेराेना संक्रमण बढ़ने के साथ राेडवेज मुख्यालय ने 3 मई से बसाें का संचालन सीमित कर दिया था। इस कारण पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के सभी लंबे रूट बंद कर दिए थे। अनलाॅक हाेने के बाद धीरे-धीरे कर राेडवेज बसाें का संचालन पटरी पर आ रहा है।

अनलाॅक के पहले चरण में पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, राजस्थान के अजमेर, जयपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई थी। अभी तक इन रूटाें पर करीब 18 बसाें काे रवाना किया जा रहा था। काेविड-19 गाइड लाइन के अनुसार बसाें में अभी भी 26 से ज्यादा सवारियाें काे ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। अब पानीपत डिपाे से 5 राेडवेज बसें दिल्ली, 2 चंडीगढ़, 2 पंजाब के लिए बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *