बेकाबू नशा तस्करी:वॉल्वो बस में सफर कर रहे हरियाणा के 2 युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद
March 7, 2021
कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव: अविश्वास प्रस्ताव पर मोर्चे ने की सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी
March 7, 2021

किसान आंदाेलन के 100 दिन पूरे:केजीपी- केएमपी पर 5 घंटे तक चक्का जाम,

किसान आंदाेलन के 100 दिन पूरे:केजीपी- केएमपी पर 5 घंटे तक चक्का जाम, टिकरी में पुलिस फाेर्स को चकमा दे 4 किमी दूर दिया धरनातीनों कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेशभर में मनाया काला दिवस
किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर काला दिवस मनाया। किसानों ने शनिवार को 5 घंटे दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक केएमपी-केजीपी को जाम रखा। इससे लोगों को परेशानी भी हुई। लोगों को 6 घंटे तक अपनी गाड़ियों में इंतजार करना पड़ा। कुंडली से केएमपी पर पहुंचकर किसानों ने जाम लगाया। वहीं मंच सजाया गया।

दूसरी ओर बहादुरगढ़ के टिकरी बाॅर्डर से पहुंचे किसानों ने पुलिस को चकमा देकर 4 किमी. पहले ही केएमपी पर जाम लगा दिया। किसान नेताओं ने कहा था कि आसौदा टोल पर एकत्र होना है, लेकिन वहां पुलिस फाेर्स बढ़ाई जाने के कारण टकराव की स्थिति से बचने के लिए किसानों के जत्थे आगे निकल गए। ओवरब्रिज से होते हुए बादली व खरखौदा के मार्ग पर पहुंचकर अपना काफिला रोक दिया। वहीं ट्राॅली में स्टेज बनाई गई। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि टोल पर खड़े भारी पुलिस बल को समझ नहीं आया। पुलिस व सीआरपीएफ को 2 से 3 किमी. पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया।

केएमपी जाम होने से वाहन चालक रहे परेशान

केएमपी-केजीपी जाम होने से लोगों को परेशानी हुई। पानीपत, करनाल की तरफ से दिल्ली जाने वाली बसें बहालगढ़ तक ही गईं। पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्तों पर सुबह से ही डायवर्ट कर दिया था। गुड़गांव के अमन कुमार पलवल के पास किसानों के जाम में फंस गए। उसे ग्वालियर जाना था व जाम का नहीं पता था। उसे 5 से 6 घंटे यहीं पर फंसा रहना पड़ा।

फसल व आंदोलन के लिए करेंगे रोटेशन

अब किसान आंदोलन भी चलाएंगे और फसल भी काटेंगे। अब रोटेशन के तहत आंदोलन चलेगा। यह बात शनिवार को केएमपी जाम के दौरान भी किसानों की तरफ से कही गई। भारतीय किसान यूनियन के नेता जगदीश ढिल्लों ने कहा कि मार्च के अंत व अप्रैल में फसल कटाई का काम होना है। किसान गांव अनुसार ग्रुप बनाकर सप्ताह के हिसाब से आएं।

बात को तैयार, पर संशोधन मंजूर नहीं: राजेवाल

कुंडली बॉर्डर के पास केएमपी पर लगाए गए जाम में किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि हम सरकार से वार्ता करने के लिए हमेशा तैयार हैं। लेकिन सरकार जो संशोधन करने की बात कर रही है वो हमें मंजूर नहीं है। यह हमारा सांकेतिक प्रदर्शन था, अगर सरकार नहीं मानेगी तो यह बड़ा भी बन सकता है।

यह भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर ट्वीट करके सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर जान बिछाते हैं जिनके बेटे, उनके लिए कीलें बिछाई हैं दिल्ली की सीमा पर। अन्नदाता मांगे अधिकार, सरकार करे अत्याचार। वहीं कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आंदोलन के 100 दिन पूरेे हो गए हैं। यह भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *