सालभर बाद हुई ग्रीवांस कमेटी की बैठक:डिप्टी सीएम ने कहा- केएमपी के दोनों ओर 5 शहर बसाने
March 3, 2021
तिहरे हत्याकांड में 8 आरोपी दोषी करार, 2 बरी:पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर
March 3, 2021

हवाओं की रफ्तार कम होने से राहत, अधिकतम तापमान बढ़ा तो न्यूनतम में आई 1 डिग्री की गिरावट

पानीपत का मौसम:हवाओं की रफ्तार कम होने से राहत, अधिकतम तापमान बढ़ा तो न्यूनतम में आई 1 डिग्री की गिरावटमंगलवार को दिनभर चलीं हवाओं ने ठिठुराया, बुधवार को 26 से घटकर 19KM हुई रफ्तार
पानीपत में बुधवार को हवाओं की रफ्तार कम होने से राहत मिली। इसके साथ अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 19KM प्रतिघंटा रहा। सुबह 9 बजे तक अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार से फिर तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

मंगलवार को 26KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं उत्तरी हवाओं ने जीवन अस्त-व्यस्त रखा। कई दिन तक तेज धूप के बाद चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई। हालांकि बुधवार को हवाओं की रफ्तार कम होने से लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहने, हवाओं की रफ्तार होने और फिर शुक्रवार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. DP दुबे ने बताया कि राजस्थान के ऊपर बन रहे चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है। उत्तरी हवाएं सर्दी का एहसास करा रहीं हैं। मौसम साफ रहने और धूप निकलने के साथ अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी। रविवार को बादल छा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *