मौसम का मिजाज:फरवरी माह में लगातार 9वें दिन घनी धुंध; 47 साल का रिकॉर्ड टूटा,

किसान आंदोलन:प्रदेश में 50 से ज्यादा जगह तय, 30 यात्री ट्रेनें व 70 मालगाड़ियां हो सकती हैं प्रभावित
February 18, 2021
किसान आज रोकेंगे रेल:आज 4 ट्रेन चलेंगी; किसान पटरियों पर बैठ रोकेंगे राह
February 18, 2021

मौसम का मिजाज:फरवरी माह में लगातार 9वें दिन घनी धुंध; 47 साल का रिकॉर्ड टूटा, धीरे-धीरे बढ़ने लगा तापमानप्रदेश में तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अम्बाला में रात का तापमान 8.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। अम्बाला का न्यूनतम तापमान देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम रहा। भारतीय मौसम विभाग दिल्ली में हरियाणा के जोनल ऑफिस में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शर्मा का कहना है कि फरवरी माह में लगातार 9 दिन से गहरा रही घनी धुंध ने 47 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1974 के फरवरी माह में लगातार 7 दिन धुंध गहराई थी। 18 व 19 फरवरी को भी कुछ इलाकों में गहरी धुंध छा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *