असम में 11 दिन में मोदी का दूसरी बार कार्यक्रम:महाबाहु-ब्रह्मपुत्र प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे
February 18, 2021
बोर्ड स्टूडेंट्स से मार्च में इंटरैक्शन करेंगे पीएम मोदी, इस साल होने वाले कायक्रम के लिए आज से शुरू
February 18, 2021

मंगल पर खतरनाक मिशन:नासा का पर्सीवरेंस रोवर 18 फरवरी को मार्स के जजीरो क्रेटर पर उतरेगा

मंगल पर सबसे खतरनाक मिशन:नासा का पर्सीवरेंस रोवर 18 फरवरी को मार्स के जजीरो क्रेटर पर उतरेगा, यहां कभी पानी भरा रहता थाअमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का पर्सीवरेंस मार्स रोवर (Perseverance Rover) गुरुवार को मंगल (Mars) पर जीवन की तलाश के लिए उतरेगा। यह देर रात दो से तीन बजे के बीच मार्स की सबसे खतरनाक सतह जजीरो क्रेटर पर लैंडिंग करेगा। इस सतह पर कभी पानी हुआ करता था। नासा ने दावा किया है कि यह अब तक के इतिहास में रोवर की मार्स पर सबसे सटीक लैंडिंग होगी। पर्सीवरेंस रोवर लाल ग्रह से चट्‌टानों के नमूने भी लेकर आएगा।

पानी की खोज और जीवन की पड़ताल करेगा
पर्सीवरेंस मार्स रोवर और इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर मंगल ग्रह पर कार्बन डाई-ऑक्साइड से ऑक्सीजन बनाने का काम करेंगे। यह जमीन के नीचे जीवन संकेतों के अलावा पानी की खोज और उनसे संबंधित जांच भी करेगा। इसका मार्स एनवायर्नमेंटल डायनामिक्स ऐनालाइजर (MEDA) मंगल ग्रह के मौसम और जलवायु का अध्ययन करेगा।

मिशन पर चौथी पीढ़ी का पांचवां रोवर
इससे पहले भी नासा के चार रोवर मंगल की सतह पर उतर चुके हैं। पर्सीवरेंस नासा का चौथी पीढ़ी का रोवर है। इससे पहले पाथफाइंडर अभियान के लिए सोजोनर को साल 1997 में भेजा गया था। इसके बाद 2004 में स्पिरिट और अपॉर्च्युनिटी को भेजा गया। वहीं 2012 में क्यूरिऑसिटी ने मंगल पर डेरा डाला था।

ऐसा है पर्सीवरेंस मार्स रोवर
नासा के मार्स मिशन का नाम पर्सीवरेंस मार्स रोवर और इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर है। पर्सीवरेंस रोवर 1000 किलोग्राम वजनी है। यह परमाणु ऊर्जा से चलेगा। पहली बार किसी रोवर में प्लूटोनियम को ईंधन के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। यह रोवर मंगल ग्रह पर 10 साल तक काम करेगा। इसमें 7 फीट का रोबोटिक आर्म, 23 कैमरे और एक ड्रिल मशीन है। वहीं, हेलिकॉप्टर का वजन 2 किलोग्राम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *