लाल किले के उपद्रवी हरियाणा निवासी को दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया से पकड़ा

आंदोलन में 5 और किसानों की मौत:किसान आंदाेलन का 75वां दिन, 210 माैत का दावा
February 8, 2021
सुविधा:झज्जर कैंसर इंस्टीट्यूट में भी होगी पोजीशन इमीशन ट्रामोग्राफी की सुविधा
February 8, 2021

आरोपी शिकंजे में:लाल किले के उपद्रवी हरियाणा निवासी को दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया से पकड़ादिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ा
26 जनवरी के बाद से आरोपी कई स्थानों पर छिप रहा था
किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किले पर उपद्रव करने वाले एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने आज चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया से पकड़ा है। कृषि कानूनों को वापस लेने की बात पर पिछले कई दिनों से दिल्ली की सरहदों पर बैठे किसानों की ओर से 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च का ऐलान किया गया है। उसी दौरान किसानों के झुंड ने लाल किले पर उपद्रव किया था। इस उपद्रव के एक आरोपी को आज दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ लिया है।

आरोपी की पहचान करनाल निवासी 61 वर्षीय सुखदेव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस उसे गिरफ्तार करके अपने साथ दिल्ली रवाना हो गई है।दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने में कार्रवाई बहुत गोपनीय तरीके से चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर की।

दिल्ली पुलिस को लाल किले के उपद्रवी के चंडीगढ़ के इंडस्ट्री एरिया में छिपे होने की सूचना मिली थी,जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क साधा और उसके बाद आज दोपहर के समय दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची और आरोपी को सेंट्रा माॅल लाइट प्वाइंट के पास से पकड़ा। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से इस बारे में बताया गया कि उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, दिल्ली पुलिस ही गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ करके जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *