लोगों के लिए राष्ट्रपतिभवन 6 फरवरी से खुलेगा;राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक की रेगुलर क्लासेस शुरू होंगी
February 2, 2021
अपकमिंग प्रोजेक्ट:’ड्रीम गर्ल 2′ में अलग-अलग आवाजें नहीं निकालेंगे आयुष्मान, जून के बाद शुरू होगी
February 2, 2021

वेब सीरीज के लिए सलमान ने मांगे 150करोड़ रुपए, बुर्ज खलीफा में शूट होने वाली पहली इंडियन फिल्म होगी

बॉलीवुड ब्रीफ:वेब सीरीज के लिए सलमान ने मांगे 150 करोड़ रुपए, बुर्ज खलीफा में शूट होने वाली पहली इंडियन फिल्म होगी शाहरुख की ‘पठान’ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स के बाद सलमान खान भी जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो एक जाने माने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से सलमान को ऑफर दिया गया है, जिसके लिए सलमान की टीम ने फीस के तौर पर 150 करोड़ रुपए की मांग की है और इससे प्लेटफॉर्म को भी कोई आपत्ति नहीं है। दोनों पक्षों में फिलहाल, बात चल रही है और माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक डील फाइनल हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान की इस वेब सीरीज को 3-4 सीजन में बनाया जाएगा और इसी साल के अंत तक सुपरस्टार का डिजिटल डेब्यू हो सकता है।2. शाहरुख खान बुर्ज खलीफा के अंदर करेंगे ‘पठान’ की शूटिंग

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग दुबई के बुर्ज खलीफा के अंदर की जाएगी। इससे पहले अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’ और किच्चा सुदीप की ‘विक्रांत राणा’ में बिल्डिंग को बाहर से दिखाया जा चुका है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद शाहरुख खान के साथ कुछ महत्वपूर्ण एक्शन सीक्वेंस बिल्डिंग के अंदर फिल्माएंगे और यह बुर्ज खलीफा के अंदर किसी इंडियन फिल्म की शूटिंग का पहला मौका होगा।

  1. हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी रिलीज होगी ’83’

रणवीर सिंह स्टारर ’83’ हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी तैयार की जा रही है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के फैन्स दुनियाभर हैं और 1983 के वर्ल्डकप की कहानी में उनकी भी काफी दिलचस्पी है। इसी के चलते फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन तय माना जा रहा है। कबीर खान के निर्देशन में बनी ’83’ में रणवीर कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रूमी देवी की भूमिका निभा रही हैं।4. भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’ में सलमान की जगह शाहरुख?

संजय लीला भंसाली करीब डेढ़ साल बाद अपनी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। उन्होंने 2019 में सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ यह फिल्म बनाने की घोषणा की थी। लेकिन उसी साल अगस्त में बात बिगड़ गई और सलमान फिल्म छोड़कर चले गए। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली एक बार फिर ‘इंशाअल्लाह’ पर काम करना चाहते हैं। हालांकि, इस बार एक्टर कोई और होगा। बताया जा रहा है कि लीड एक्टर की उम्र 50 साल से ऊपर और वह बॉलीवुड का बड़ा नाम होना चाहिए। इस क्राइटेरिया की हिसाब से भंसाली की पहली पसंद शाहरुख खान को माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।5. प्रियदर्शन की ‘हंगामा 2’ की शूटिंग पूरी हुई

परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान जाफरी और प्रणीता सुभाष स्टारर ‘हंगामा 2’ की शूटिंग पूरी हो गई है। सेट पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ-साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन के जन्मदिन का केक काटकर जश्न मनाया गया। ‘हंगामा 2’ के जरिए प्रियदर्शन करीब 8 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं, जो 2003 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘हंगामा’ की सीक्वल है। फिल्म इसी साल रिलीज होनी है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।6.संजय दत्त ने 5 दिन में पूरा किया ‘पृथ्वीराज’ का आखिरी शेड्यूल

संजय दत्त ने अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का आखिरी शेड्यूल 5 दिन में कम्प्लीट कर लिया है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की इस फिल्म में उनकी भूमिका क्या है। लेकिन कहा जा रहा है कि वे विलेन के तौर पर दिखेंगे। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल करा रहे हैं। मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *