डीजल-पेट्रोल पर सेस से किसानों के लिए, प्रदेश से रोज 7 करोड़ रुपए का संग्रह होगा
February 2, 2021
कुंडली बाॅर्डर:सोनीपत, रोहतक, जींद की खापें ट्रैक्टर लेकर पहुंचीं, पत्थरबाजों पर गुस्सा,
February 2, 2021

मौसम बदलेगा करवट:पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 से 5 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम,

मौसम बदलेगा करवट:पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 से 5 फरवरी के बीच बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरने के आसारप्रदेश में सोमवार को रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। करनाल में यह 4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। नारनौल में यह 27 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3 से 5 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना है।

अधिकांश जिलों में रात का पारा बढ़कर 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद फिर ठंड लौटेगी व रात का पारा गिरेगा। बसंत पंचमी के बाद ठंड से राहत की उम्मीद है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में दिल्ली में शीतलहर के 7 दिन दर्ज हुए, जो 2008 के बाद सर्वाधिक हैं। तब ऐसा 12 दिनों तक हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES