नेतन्याहू ने अपनी एम्बेसी के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए शुक्रिया कहा
February 2, 2021
सरकार पर भारी सेना:म्यांमार में 48 साल तक सैन्य शासन रहा, लोकतंत्र के लिए 22 साल अकेले लड़ती रहीं
February 2, 2021

पाकिस्तान की फिर फजीहत:PIA की दो दिन में दूसरी एयर होस्टेस कनाडा पहुंचकर लापता,

पाकिस्तान की फिर फजीहत:PIA की दो दिन में दूसरी एयर होस्टेस कनाडा पहुंचकर लापता, वहां शरण लेने का शकपाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन कंपनी ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) फिर फजीहत का शिकार हो गई। दो दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ जब PIA का कोई कर्मचारी कनाडा पहुंचकर लापता हुआ। इस बार भी होटल से गायब होने वाली कर्मचारी एयर होस्टेस है। माना जा रहा है कि यह कर्मचारी इसलिए लापता हुए हैं क्योंकि वे कनाडा में शरण चाहते हैं।

PIA की हालिया फजीहतों का सिलसिला पिछले साल से शुरू हुआ। सितंतबर 2020 में खुद सरकार ने संसद में खुलासा किया कि देश के 40% पायलट्स के पास फर्जी डिग्रियां और लाइसेंस हैं। इसके बाद पिछले महीने मलेशिया ने लीज रेंट न चुकाने पर पैसेंजर्स से भरा प्लेन जब्त कर लिया। अब कनाडा में एयर होस्टेस गायब हुई हैं।

पाकिस्तान नहीं लौटीं जाहिदा
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, घटना रविवार की है। PIA की फ्लाइट नंबर PK-797 कनाडा के शहर टोरंटो पहुंची। इसके क्रू मेंबर्स रिटर्न फ्लाइट के पहले होटल चले गए। लौटते वक्त जाहिदा बलोच नाम की एक एयर होस्टेस फ्लाइट स्टाफ में नहीं थीं। इसके एक दिन पहले ही एक और एयर होस्टेस लापता हुई थी। इसके अलावा रमजान गुल नाम का एक फ्लाइट अटेंडेंट भी कुछ दिन पहले लापता हो गया था।

PIA ने दोनों एयर होस्टेस के लापता होने की पुष्टि की है। एक बयान में एयरलाइंस ने कहा- हमने संबंधित विभाग को इस बारे में जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार दोनों एयर होस्टेस का पता लगाने में मदद करेगी।

होटल से गायब PIA की दोनों एयर होस्टेस बाकी क्रू मेंबर्स के साथ होटल पहुंची थीं। इसके बाद जब रिटर्न फ्लाइट के लिए स्टाफ एयरपोर्ट पहुंचा तो एयर होस्टेस लापता थीं। इसके बाद हड़कम्प मच गया क्योंकि यह दो दिन में दूसरा मामला था। इसके पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि बेहतर जिंदगी और कॅरियर की तलाश में ये एयर होस्टेस लापता हुई हैं। कुछ दिनों बाद वे कानूनी तरीके से कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *