

पानीपत का मौसम:घने कोहरे के साथ हुई नये साल की शुरुआत, बारिश की तरह पड़ी ओसआज रात से 5 जनवरी तक हल्की बूंदाबादी के बन रहे आसार
पानीपत में घने कोहरे के साथ नये साल की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को गुरुवार से भी अधिक कोहरा रहा। विजिबिलिटी करीब 10 मीटर रही। ओस इतनी अधिक रही कि जैसे बारिश हुई है। शुक्रवार को 12 बजे तक अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने आज रात से 5 जनवरी तक हल्की बूंदाबांदी के आसार बताए हैं।
शुक्रवार को गुरुवार से भी अधिक कोहरा देखने को मिला। गांव और जंगलों के आसपास विजिबिलिटी 10 मीटर रही। शीतलहरों के रुकने से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार को 12 बजे तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन और रात के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर DP दुबे ने बताया कि पहला चक्रवान उड़ीसा, दूसरा छत्तीसगढ़ और तीसरा चक्रवात पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इन सभी का केंद्र राजस्थान है। इस कारण शुक्रवार रात से मौसम में बदलाव शुरू होंगे। शुक्रवार रात से 5 जनवरी तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। बूंदाबांदी से पाले से भी राहत मिलेगा और दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है।